टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सना मकबूल ने Mahhi Vij पर फिर कसा तंज? ट्वीट कर बोलीं- मैं उसके असली रंग जानती हूं...

Sana Makbul Tweet Viral: 'बिग बॉस 20' में माही विज ने एंट्री के बाद से ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दीं। वहीं अब सना मकबूल ने इसी बीच ट्वीट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Sana Makbul ने Mahhi Vij पर कसा तंज? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Sana Makbul Tweet Viral: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का आगाज हो चुका है और इसमें कई सितारों ने एंट्री की है। शो में टीवी की संस्कारी बहू माही विज ने भी कदम रखा है। लेकिन पहले दिन ही माही विज ने घरवालों की नाक में दम करना शुरू कर दिया है। "बिग बॉस 20' का प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें माही विज बाकी कंटेस्टेंट्स पर हुक्म चलाती नजर आईं। उन्होंने पहले तो अमन गांधी से अजीब तरह से बात की। वहीं बाद में उन्होंने अरिशफा खान को भी चाय बनाने का ऑर्डर दिया। उनका ये तरीका देख ईशा रिखी भी भड़क गईं। माही विज (Mahhi Vij) का ये प्रोमो वीडियो देख लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि ये खुद को 'बिग बॉस 20' में वैंप साबित करके जाएंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज के सपोर्ट में आए एक्स-पति Jay Bhanushali, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस को कहा 'डॉन'

    माही विज का प्रोमो वीडियो सामने आने के बाद टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सना मकबूल (Sana Makbul) ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने 'बिग बॉस' की ही एक कंटेस्टेंट को आड़े हाथों लिया है। सना मकबूल ने यूं तो ट्वीट में माही विज का नाम नहीं लिखा, लेकिन उसे देख अनुमान लग रहा है कि सना ने माही पर निशाना साधा है। सना मकबूल ने ट्वीट में लिखा, "खैर खैर खैर... मैं 'बिग बॉस' और उनके कंटेस्टेंट्स पर कमेंट नहीं करती हूं, लेकिन इस सीजन में एक परफेक्ट कैंडीडेट है, अगर आपको पता हो तो। मैं उसके असली रंग जानती हूं, दुनिया को भी अब पता चलेगा। तालियां।" सना मकबूल यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे लिखा, "तुम लोगों को उसका नाम पता है, वो ही है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Daayra' में दिखेगा मराठी सितारों का जलवा, Kshitee Jog से Jitendra Joshi तक ये कलाकार मचाएंगे धमाल

      बता दें कि सना मकबूल (Sana Makbul) और माही विज एक वक्त पर काफी अच्छी दोस्त थीं। दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते और वैकेशन पर जाते देखा गया था। लेकिन इस साल ही सना मकबूल और माही विज की दोस्ती में ऐसी दरार आई कि अब उन्होंने एक-दूजे को अनफॉलो तक कर दिया है। इससे पहले भी सना मकबूल ने पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी एक्स-दोस्त को डस्टबिन कहा था। उस पोस्ट को लेकर भी यही कहा गया था कि उन्होंने माही विज पर निशाना साधा है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article