पटना

बिहार में रक्षाबंधन की छुट्टी कैंसिल होने पर भड़के टीचर ने निकाली भड़ास, Video हुआ था वायरल, अब सस्पेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 05:11 PM IST

Bihar Rakshabandhan Viral Video:बिहार राज्य में 31 अगस्त को भी सभी स्कूल खुले रहे इसे लेकर बिहार सरकार के एक सरकारी टीचर जिनका नाम सुनील कुमार है उन्होंने शिक्षा विभाग पर जमकर भड़ास निकाली थी और सरकार को खरी खोटी सुनाई थी जिसका वीडियो वायरल हुआ था।

Image

बिहार सरकार के एक सरकारी टीचर ने शिक्षा विभाग पर जमकर भड़ास निकाली थी

बिहार में हाल ही में सरकारी छुट्टियों में कटौती की गई है, गौर हो कि बिहार में इस साल के बचे हुए दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टियां 23 से घटाकर 11 कर दी गई हैं, बिहार शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक नए आदेश के मुताबिक राज्य के विद्यालयों में अब रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं रहेगी।

बताते हैं कि टीचर सुनील कुमार ने अपनी बहन को राखी बांधने के लिए भागलपुर से खगड़िया (लगभग 90 किमी) की यात्रा करने के बाद विभाग के अधिकारियों पर अपनी भड़ास निकाली थी, ये वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

यह घटना तब सामने आई जब बिहार शिक्षक मंच के एक ट्विटर पेज ने श्री सुशील का एक वीडियो साझा किया। क्लिप में, उन्हें बिहार शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पाठक की आलोचना करते हुए देखा जा सकता है क्योंकि उनकी बहन स्कूल परिसर के अंदर राखी बांधती दिख रही हैं।

बहन ने रोते हुए अपने भाई को राखी बांधी

वीडियो को 31 अगस्त को शेयर किया गया था, साथ ही नोट में लिखा था, 'बिहार में नियोजित शिक्षकों की रक्षा बंधन की छुट्टी रद्द होने के बाद, एक शिक्षक की बहन भागलपुर से खगड़िया के मथुरापुर स्कूल पहुंची और रोते हुए अपने भाई को राखी बांधी।' जबकि शिक्षक अपनी भड़ास निकालते नजर आए।'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जताई थी नाराजगी

1 सितंबर को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया कि श्री कुमार को उनके कर्तव्यों से निलंबित कर दिया गया है गौर हो कि राज्य में 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया गया था, वहीं इस मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि 'शिक्षा विभाग,बिहार सरकार द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाये और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाये।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article