पटना

बिहार का मौसम 11-June-2025: बिहार में आज भी प्रचंड गर्मी करेगी परेशान, कल करवट लेगा मौसम; कई जिलों में बारिश की संभावना

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-June-2025 पटना, मधुबनी, दरभंगा, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से खुशखबरी है। अनुमान है कि गुरुवार को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

Image

बिहार में कल से मौसम लेगा करवट, प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत (फोटो - AI Image)

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-June-2025: बिहार में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है और हर किसी को मानसून के आने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। दिन और रात दोनों समय लोगों को असहनीय गर्मी का अनुभव हो रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने 11 जून से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

उत्तर-मध्य और पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है। खात तौर पर, उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में बारिश हो सकती है।

उत्तर मध्य बिहार के जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में भी एक-दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है। उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी वर्षा की संभावना है।

दक्षिण पश्चिम बिहार के जिलों जैसे बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन गुरुवार को इन क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। दक्षिण मध्य बिहार के जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में भी मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, गुरुवार को यहां भी बारिश का अनुमान है।

दक्षिण पूर्व बिहार के जिलों भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में भी गर्मी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन गुरुवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article