पटना

Bihar Weather: बिहार में जारी रहेगा आंधी-पानी का दौर; IMD का 14 जिलों में अलर्ट

आज का मौसम बिहार, 27 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में प्री मानसून का पूरी तरह असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बिहार में आंधी के साथ ठनके का भी अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में 14 जिलों के नाम हैं। इस सप्ताह धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना भी जताई गई है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार के मौसम का हाल।

Image

14 जिलों में येलो अलर्ट

Photo : Times Now Digital

Bihar Patna Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: पिछले कुछ दिनों में बिहार में आ रही लगातार बारिश की वजह से बीते दिनों की गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में कुछ बढ़त की संभावना जताई है। सोमवार की तरह ही आज मंगलवार को भी अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में आज फिर बारिश के आसार दिख रहे हैं।

धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग की मानें तो आज 24 जिलों में बारिश की संभावना है, जिनमें से 14 जिलों में मंगलवार के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखी जा सकती है।

14 जिलों में अलर्ट

राज्य के पश्चिमी-चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, भागलपुर और बांका जिले के एक या दो स्थानों पर चमक-गरज और तेज हवाओं के साथ जिसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण पश्चिम बिहार और दक्षिण मध्य बिहार, यानी बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल और पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के इलाकों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा।

इन इलाकों में जमकर बारिश

मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई तात्कालिक चेतावनियों में औरंगाबाद, अरवल, गया, कटिहार, रोहतास में आंधी के साथ बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। जिनमें औरंगाबाद, अरवल और गया के लिए तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पटना का मौसम

राजधानी के मौसम की बात करें तो, पटना में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूमतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। मंगलवार को पूरे दिन के दौरान कुछ चमक-दमक से साथ एक या दो बार हल्की बारिश भी आ सकती है। कल का मौसम भी लगभग ऐसा ही रहने वाला है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article