पटना

24 घंटे में 6 हत्याकांडों से दहले बिहार के 5 जिले, कहीं चली गोलियां तो कहीं चाकू से गोंदा

बिहार में पिछले 24 घंटे में हत्या की 6 घटनाओं से अलग-अलग जिलों में सनसनी फैल गई। कहीं पपर अपराधियों ने चाकू से लोगों को मौत के घाट उतारा तो कहीं पर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी।

Image

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद

Photo : Times Now Digital

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पिछले 24 घंटे में ही अलग-अलग जिलों में 6 लोगों की हत्या की घटनाओं के कारण दहशत फैल गई। राज्य के रोहतास, नालंदा, जहानाबाद, खगड़िया और दरभंगा जिलों में हुई इन हत्याओं में बेखौफ अपराधियों ने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया।

रोहतास जिले के नोखा में, बदमाशों ने मां और बेटी की खेत में काम करते समय चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल है। नालंदा में, एक युवक जब काम पर जा रहा था, उस समय अपराधियों ने उसे गोलियों से भून दिया।

दरभंगा में, एक ऑटो मैकेनिक की लाश पुलिया के पास मिली। मृतक के परिजनों ने उसके पुराने साथी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। जहानाबाद में, एक रिटायर्ड फौजी की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी गई।

खगड़िया में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई, जिसका विवाद उसके ससुराल में किसी से हुआ था। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है, लेकिन हत्याओं के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article