शहर

पंजाब ब्लास्ट में सियासत तेज : AAP ने BJP को बताया जिम्मेदार, विपक्ष ने CM मान को घेरा

पंजाब ब्लास्ट में बीजेपी का नाम घसीटने पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा हम पंजाब डीजीपी से मिलने आये थे कि हमें गिरफ्तार करो या तो फिर इन्हें (आप पार्टी )बुलाओ लेकिन डीजीपी यहाँ से नदारद हैं।

Image

पंजाब ब्लास्ट में सियासत तेज : AAP ने BJP को बताया जिम्मेदार, विपक्ष ने CM मान को घेरा

पंजाब में हुए बम धमाकों के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताए जाने का पंजाब बीजेपी ने कड़ा विरोध किया है न सिर्फ बीजेपी बल्कि कांग्रेस और अकाली दल भी इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री को घर रहे हैं। इस मुद्दे पर पंजाब बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात करने पंजाब पुलिस मुख्यालय पहुंचा। लेकिन डीजीपी पुलिस मुख्यालय में मौजूद नहीं इसलिए एडीजीपी AS राय भाजपा नेताओं से मिले।

पुलिस मुख्यालय से निकलने के बाद पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा हम पंजाब डीजीपी से मिलने आये थे कि हमें गिरफ्तार करो या तो फिर इन्हें (आप पार्टी )बुलाओ लेकिन डीजीपी यहाँ से नदारद हैं। हमारी नेशनल पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज एक रिपोर्ट दर्ज करवाने आया था। आतंकवाद के मुद्दे का राजनीतिकरण ना किया जाये। लेकिन सीएम इसका राजनीतिकरण कर रहे हैं। डीजीपी पर सरकार का दवाब था इसलिये उन्होंने अपने एक अधिकारी अधिकारी को आगे कर दिया वो खुद मौजूद नहीं थे।

क्या बोले थे सीएम मान?

मुख्यमंत्री ने कहा था कि बीजेपी पंजाब में दंगे करवाना चाहती है और ब्लास्ट के लिए बीजेपी जिम्मेदार है।ये दो शब्द बोले गये वो मुख्यमंत्री के ज़ुबान से बोले गये हैं।मुख्यमंत्री ने केजरीवाल के करिंदे के तौर जो बात की उसको लेकर हम आज आये हैं।पंजाब में अरविंद केजरीवाल खुद आतंकवादी के घर पर रूकते रहे हैं।और अब मुख्यमंत्री ने आग लाने की कोशिश की है उन पर कार्रवाई की जाए। और अगर हम पर आरोप हम पर लगा रहे तो हमे गिरफ्तार करो हमारे खिलाफ FIR दर्ज करो।अकेले भंगवत मान ने नहीं बल्कि उनके बाद नेताओ ने भी ज़हर फैलाने का काम किया है ।मुख्यमंत्री से पुछा जाये कि उन्होंने बीजेपी पर ये आरोप कैसे लगाये । मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया है ये देशद्रोह का मामला बनता है।

पंजाब के पूर्व डीजीपी एसएस विर्क ने बम धमाकों को लेकर सीएम भगवंत मान के बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री ने जो बीजेपी को लेकर बयान दिया है इससे पाकिस्तान और ISI को क्लीन चिट दी गई है इससे इंटरनेशनल स्तर पर पाकिस्तान को आपने बहाना बनाने का मौका दिया है जिसमें वो कह सकता है कि ब्लास्ट में हमारा हाथ नहीं है। पंजाब में जो कुछ एंटी नेशनल एलिमेंट है वो फिर से एक्टिव हो रहे हैं। आतंकवादी गंभीर समस्या है इसके बारे में इस तरह से गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने सिर्फ राजनीतिक बयान दिया और एक गैर जिम्मेदाराना बयान है वो गेंद दूसरे के पाले में डालना चाहते हैं।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!