नोएडा

ग्रेटर नोएडा के पास बनेगा हेरिटेज सिटी, 'मिनी मलेशिया' की तरह होगा डेवलप, इन गावों के किसान देंगे जमीन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही एक हेरिटेज सिटी का निर्माण किया जाएगा। इस हेरिटेज सिटी को बिल्कुल मथुरा-वृदावन के तर्ज पर तैयार किया जाएगा, जहां आकर लोगों को लगेगा कि वो मथुरा-वृंदावन में हैं।

Image

हेरिटेज सिटी

Photo : Twitter

Noida: जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही एक हेरिटेज सिटी का निर्माण किया जाएगा। इस हेरिटेज सिटी को बिल्कुल मथुरा-वृदावन के तर्ज पर तैयार किया जाएगा, जहां आकर लोगों को लगेगा कि वो मथुरा-वृंदावन में हैं। इसका डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है। वहीं इस पर उत्तर प्रदेश शासन ने अपनी मंजूरी दे दी है।

अब जल्दी ही इसका काम शुरु कर लिया जएगा। योजना के तहत इसे बनाने के लिए पहले 6,000 करोड़ रुपये खर्ज किए जाएंगे। वहीं जमीन खरीदने के लिए 1200 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे।

इतने सालों में बनकर होगा तैयार

यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि हेरीटेज सिटी को 10 साल में लगभग बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। वहीं इसके अंदर 12 गांव आ रहे हैं। उन गांव में किसानों की जमीन खरीदने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें कि बांके बिहार मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के किनारे 735 एकड़ में इसे बनाने की तैयारी है।

तीन चरणों में बनकर होगा तैयार

हेरिटेज सिटी को पूरे तीन चरणों में तैयार किया जाएगा। 2024-2026 में पहला चरण तैयार होगा। दूसरे चरण में साल 2027 से 30 साल का समय लगेगा। जिसके बाद साल 2031 के बाद तीसरा चरण बनाया जाएगा। इस हेरिटेज के बनाने वाले जगह पर तीन गांव आ रहे हैं, जिनमें पानी गोप, दीवाना और धाकू और कल्याणपुर का भी कुछ हिस्सा है। यहां से मथुरा, वृंदावन, गोकुल और गोवर्धन को भी जोड़ा जाएग।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article