नोएडा

Noida News: क्रिकेट मैच खेल रहे खिलाड़ी की गाड़ियों पर चोरों ने किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2024, 02:38 PM IST

Noida News: नोएडा सेक्टर 117 में क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलने आए लोगों की पांच गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

पांच गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Photo : iStock

Noida News: नोएडा में चोरों का हौसले बुलंद होता दिख रहा है। यहां सेक्टर 117 में एक साथ 5 कारों के शीशा तोड़कर चोरों ने कार में पड़ा कीमती सामान चोरी कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस पूरी घटना तब हुई जब कार चालक और अन्य लोग मैच ग्राउंड में मैच खेल रहे थे। चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर आसानी से वहां से फरार हो गए। सेक्टर 113 थाना क्षेत्र पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाड़ियों का शीशा तोड़ चोरी की वारदात को दिया अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 117 में ग्राउंड में कॉरपोरेट क्रिकेट मैच चल रहा था। कई खिलाड़ी अपनी गाड़ियों में वहां पहुंचे थे। गाड़ियों को ग्राउंड के बाहर पार्क कर ये लोग मैच खेल रहे थे। मैच में लोगों को व्यस्त देख दिन-दिहाड़े कुछ चोरों ने पांच गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इन चोरों ने गाड़ी में रखे लैपटॉप, पर्स और कैश समेत की किमती चीजों पर अपना हाथ साफ किया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद ये चोर फरार हो गए।

मामले की जानकारी मिलते ही सेक्टर 113 थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि शीशा तोड़कर चोरी की वारदात के एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शीशा तोड़कर जिन कारों से चोरी हुई है उसे दिखाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी आस-पास के सीसीटीवी खंगाले हैं। इस दौरान उन्हें बेधड़क होकर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए चोरों को देखा गया है। वीडियो के आधार पर चोरों की खोज की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article