शहर

बिहार के जमुई में बाइक सवार युवक-युवती से भीड़ ने की छेड़छाड़, वीडियो वायरल

Jamui Bihar News: बिहार के जमुई में बाइक सवार एक युवक और युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। SP ने इस घटना की पुष्टि कर जांच के आदेश दिए हैं।

Image

जमुई मे सरेआम युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल

Jamui Bihar News: बिहार में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़के बाइक पर बैठे एक लड़के और लड़की से छेड़खानी करते दिख रहे हैं। वीडियो में गाली-गलौज के साथ ही जिस तरह की का दुर्व्यवहार युवती के साथ किया जा रहा है वह बहुत ही अभद्र, घटिया और आपत्तिजनक है। इस अभद्र व्यवहार का वीडियो दिखाना तो दूर उसके बारे में बयां भी नहीं किया जा सकता। जमुई के पुलिस कप्तान ने इस घटना की पुष्टि कर दी है।

वायरल वीडियो में कुछ लोगों ने बाइक पर जा रहे लड़के और लड़की को रोका और उनके साथ बहुत ही घटिया हरकतें करने लगे। लड़की के साथ बेशर्मी से छेड़छाड़ की गई, जबकि इस दौरान लड़की बार-बार उन्हें जाने देने की गुहार लगाती दिख रही है। इसी दौरान जब पूछा गया कि वे कहां से हैं, तो लड़के ने जमुई बताया। शुरुआत में वीडियो की पुष्टि नहीं हो पा रही थी कि यह कहां का है, लेकिन पुलिस कप्तान की पुष्टि के बाद साफ हो गया है कि वीडियो जमुई का है।

जिस तरह की हरकत इन मनचलों ने युवती के साथ की, उसके आधार पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जमुई के पुलिस कप्तान के अनुसार यह घटना 19 सितंबर की शाम को हुई और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मामले की जांच की जा रही है - SP

एसपी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और साथ ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का भी पता लगाया जा रहा है।

छेड़छाड़ और खुलेआम इस बेशर्मी का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने इसकी निंदा की है। उनका कहना है कि दोषी नहीं बचेंगे। सम्राट सरकार में कोई भी दोषी नहीं बचेगा, पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो की सत्यता की जांच हो रही है, उसके बाद निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।

महिला आयोग ने कहा, दोषियो को सख्त सजा मिलेगी

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने शर्मनाक हरकत को लेकर Times Now नवभारत से बातचीत की। उन्होंने बताया है कि 19 सितंबर की इस घटना का वीडियो कल वायरल किया गया है। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

अप्सरा मिश्रा ने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। राज्य महिला आयोग की टीम भी पीड़ित से मिलने जाएगी। उन्होंने कहा, दोषी कितने भी रसूख वाले हों, वे बचेंगे नहीं।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article