नोएडा

Noida News: गौतमबुद्धनगर के रहने वालों के लिए जरूरी खबर, तीनों प्राधिकरण में इस तारीख तक प्रभावित रहेगा कार्य, जानिए वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 08:43 PM IST

Gautam Budh Nagar News: गौतमबुद्धनगर के तीनों प्राधिकरणों में 14 फरवरी तक कामकाज प्रभावित रहेगा। तीनों प्राधिकरण के कई अधिकारियों की ड्यूटी लखनऊ में होने वाले यूपी इन्वेस्टर्स समिट में लगा दी गई है। यह सभी अधिकारी बहुत जल्द ही लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। इस वजह से प्राधिकरण के कार्यालयों में जाने वाली आम जनता को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Image

गौतमबुद्धनगर की तीनों प्राधिकरण के कार्यालयों में 14 फरवरी तक काम नहीं हो सकेगा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में यूपी इन्वेस्टर्स समिट में लगाई गई है प्राधिकरणों के अधिकारियों की ड्यूटी
  • 14 फरवरी तक तीनों प्राधिकरण में कार्य रहेगा प्रभावित
  • कार्यलयों में आम जनता को दिक्कतों का करना पड़ सकता सामना


Noida News: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के कार्यालयों का काम आगामी 10 दिनों तक प्रभावित रहेगा। बता दें कि, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी इन्वेस्टर्स समिट का कार्यक्रम होने जा रहा है। यह कार्यक्रम लखनऊ में 10 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक चलने वाला है। इस कार्यक्रम में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के काफी अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

बताया जा रहा है कि, एसीईओ से लेकर ओएसडी और वरिष्ठ प्रबंधक तक लखनऊ जाने वाले हैं। जिसकी वजह से आगामी करीब 10 दिनों तक तीनों प्राधिकरण का कामकाज प्रभावित होने वाला है। आम जनता को इससे परेशानी हो सकती है।

30 से अधिक अधिकारियों का लगी है ड्यूटी

मिली जानकारी के अनुसार, अगले 48 घंटे के भीतर तीनों प्राधिकरण के अधिकारी लखनऊ के लिए रवाना होने वाले हैं। बताया ये भी जा रहा है कि, तीनों प्राधिकरण के करीब 30 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लखनऊ के यूपी इन्वेस्टर्स समिट में लगाई गई है। ऐसे में अगर काफी जिम्मेदारियों को संभालने वाले अधिकारी और प्राधिकरण के कर्मचारी लखनऊ चले जाएंगे तो करीब 10 दिनों तक तीनों प्राधिकरण में कार्य प्रभावित हो जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि, ऐसे में कार्यालयों में अपने काम से आने वाली आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यूपी इन्वेस्टर्स समिट में गौतमबुद्धनगर की होगी धमक

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, यूपी इन्वेस्टर्स समिट के लिए तीनों प्राधिकरण ने अरबों रुपए का निवेश हासिल कर लिया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का असर पूरे विश्व में देखा जा रहा है। वैसे तो यमुना प्राधिकरण को 80 हजार करोड़ रुपए के निवेश लाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अब यह सीमा तय लक्ष्य से भी आगे पहुंच गई है। इस बार यूपी इन्वेस्टर्स समिट में गौतमबुद्धनगर की धमक देखने को मिल सकती है। बता दें कि, इसके अलावा उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जिले जैसे कि गाजियाबाद, हापुड़, गोरखपुर और लखनऊ भी कम नहीं रहेंगे। इस बार यूपी इन्वेस्टर्स समिट में 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article