Noida: नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-85 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की कंपनी परिसर के अंदर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। फेस-2 के थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि सेक्टर 85 स्थित एकेजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में काम करने वाले अजय सिंह की पत्नी कविता देवी ने रविवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल की रात उनके पति कंपनी परिसर में पैदल जा रहे थे तभी माल से भरे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
नोएडा
Noida: माल से लदे ट्रक ने कर्मचारी को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
- Agency by: Agency
- Updated Apr 24, 2023, 11:34 AM IST
