नोएडा

Noida-Ghaziabad Weather Forecast Today: आज नहीं बरसेंगे मेघ, साफ रहेगा आसमान, दिन में धूप खिलने के भी आसार

Noida-Ghaziabad Weather Forecast Today, 4th March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Noida Main: गाजियाबाद और नोएडा में रविवार को हल्की बारिश हुई। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। आज यहां पर मौसम साफ रहने वाला है।

Image

नोएडा गाजियाबाद में आज का मौसम

Noida- Ghaziabad Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: इन दिनों मौसम के मिजाज बदले हुए से हैं। मार्च की शुरुआत से ही बारिश का सिलसिला कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। रविवार को भी नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के इलाके में हल्की बारिश देखने को मिली। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि आज यहां पर बारिश होने के आसार नहीं है। नोएडा में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है और पूरे दिन आज आसमान साफ रहने वाला है। ऐसा ही मौसम आज गाजियाबाद में भी देखने को मिल सकता है।

नोएडा में आज मौसम

नोएडा में रविवार को हल्की बारिश देखने को मिली। इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज नोएडा के मौसम में बदलाव रहेगा। आज बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है और आज हल्की ठंड भी महसूस हो रही है। नोएडा में मंगलवार को ऐसा ही मौसम रहने वाला है, जिसके बाद बुधवार से आसमान में अच्छी धूप निकेलगी।

गाजियाबाद में आज का मौसम

गाजियाबाद में रविवार को बारिश हुई थी, हालांकि आज बारिश का मौसम देखने को नहीं मिलेगा। गाजियाबाद में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने वाला है। गाजियाबाद के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। यहां पर बुधवार से धूप अपना ताप दिखाना शुरू कर सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article