नोएडा

Noida News: टेलीकॉम अधिकारी बनकर महिला को ठगने वाला गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे थे 50 लाख रुपये

नोएडा पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट करके पैसे ऐंठने वाले एक ठग को अरेस्ट किया है। बीते दिनों इसने नोएडा की महिला को डिजिटल अरेस्ट करके 50 लाख रुपये ठग लिए थे। गिरफ्तार आरोपी एक साइबर ठगी गैंग का हिस्सा है। पुलिस इसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

Image

गिरफ्तार आरोपी सुमित

Photo : Times Now Digital

Noida Crime: बीते दिनों नोएडा कि एक महिला को वीडियो कॉल आया। कॉल पर दूसरी तरफ कोई टेलिकॉम अधिकारी था। उसने महिला को फोम पर ही डराया धमकाया और कहा कि यह कॉल आपके नाम से हो रही मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई। महिला को बेवकूफ बना कर और अरेस्ट का डर दिखा कर उस फर्जी अफसर ने उससे 50 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। जबतक यह बात महिला को समझ आती कि उसके साथ ठगी हुई है, तबतक काफी देर हो चुकी थी। मामला पुलिस के पास पहुंचा, जिसकी जांच अब भी जारी है।

साइबर ठगी गैंग का हिस्सा है आरोपी

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस शातिर ठग का नाम सुमित है, जो एक साइबर ठगी गैंग में अकाउंट प्रोवाइडर। इसी ने फर्जी टेलीकॉम अधिकारी बनकर महिला को शिकार बनाया था और मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट में रखकर 50 लाख रुपये ठगे थे। बाद में इन पैसों को उसने गिरोह के खातों में भिजवाए और बाद में साथियों की मदद से लाखों रुपये निकलवाए।

पहले भी हो चुकी है एक गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में 2.57 लाख रुपये की राशि जब्त कर ली गई है। पहले भी 3 जून को इसी साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी का नाम मोहम्मद जुनैद खान है, जिसे नामक पुलिस जेल भेज चुकी है। गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए साइबर थाना पुलिस जुटी हुई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article