वाराणसी

अधर में छात्रों का भविष्य: क्या होगा NEET अभ्यर्थियों का? विपक्ष चिंतित; BJP सरकार पर लगाए नाकामी के आरोप

NEET UG Result 2024: नीट यूजी परीक्षा के परिणाम विपरीत आने पर छात्रों में रोष है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन को सही बताते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Image

नीट छात्रों का प्रदर्शन

Photo : Twitter

NEET UG Result 2024: नीट यूजी परीक्षा के परिणाम को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। देशभर में नाराज छात्रों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। उधर, व्यापक तौर पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए और छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा है। आरोप है कि सरकार को लाखों छात्रों के भविष्य की कोई परवाह ही नहीं है। मुख्य विपक्षी दलों के समूह ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी ने शनिवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी (नीट-यूजी) में गड़बड़ी का आरोप लगाया और मांग की कि इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए न्यायालय से गहन जांच कराकर इसके दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

कांग्रेस नेता ने कही ये बात

उधर, वाराणसी में इस मामले को लेकर बीएचयू गेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी को लेकर वाराणसी में तैयारी करने वाले छात्रों का गुस्सा फूट रहा है। जिस तरह से विभिन्न कोचिंग संस्थानों के हजारों छात्रों ने बीएचयू सिंह द्वार पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। उससे स्पष्ट है कि एनटीए की ओर से परीक्षा परिणाम में घोर गड़बड़ी की गई है।

67 छात्रों को रैंक 1

विकास सिंह ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा 2024 में इस वर्ष करीब 24 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से करीब 13 लाख छात्र पास हुए। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब एक साथ 67 छात्रों को रैंक 1 हासिल हुई। वहीं, एक ही सेंटर से 8 छात्रों को 720 में से 720 नंबर हासिल हुए। उन्होंने कहा कि एनटीए की ओर से आयोजित नीट परीक्षा के स्कोर के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलता है। इसलिए छात्र इस परीक्षा में अव्वल होने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन, 4 जून को नीट यूजी परीक्षा का विपरीत रिजल्ट जारी होने से छात्र काफी निराश और नाराज दिख रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लोगों ने इसको लेकर धांधली करने का आरोप लगा रहे है। ऐसे में सरकार को इस परीक्षा परिणाम को रद्द कर पूरे मामले की जांच करानी चाहिए।

नीट रिजल्ट पर बोले अखिलेश व कांग्रेस नेता

नीट रिजल्ट पर बोले अखिलेश व कांग्रेस नेता

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

इस मामले सपा भी मुखर है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर कहाकि चिकित्सक बनने के लिए पूरे देश में प्रवेश परीक्षा के रूप में आयोजित की जाने वाली परीक्षा ‘नीट’ के परिणाम में सैकड़ों अभ्यर्थियों के शत प्रतिशत नंबर आए हैं। यादव ने कहा कि इनमें भी एक ही परीक्षा केंद्र से कई लोगों के एक साथ पूरे नंबर आना, एक बड़ी धांधली की ओर संकेत करता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में परीक्षाएं प्रश्नपत्र लीक कराने, किसी और की जगह पेपर दिलाने, सेंटर के साथ साठगांठ करने और परिणाम अपने अनुसार कराने जैसे धंधे का रूप धारण करती जा रही हैं।

उन्‍होंने मामले की निंदा करते हुए न्‍यायालय से मांग की कि ये भाजपा सरकार की सबसे बड़ी नाकामियों में से एक है। इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए माननीय (उच्चतम) न्यायालय गहन जांच करके, इसके दोषियों को सख्त सजा देकर भविष्य में इस प्रकार के दोहराव की किसी भी आशंका को निर्मूल करे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'