नोएडा

Noida: पहले ससुर को पिलाई शराब, फिर गला दबाकर कर दी हत्या; आरोपी दामाद गिरफ्तार

यूपी के नोएडा में दामाद ने अपने ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ससुर को मारने से पहले दामाद ने उन्हें शराब पिलाई थी फिर विवाद में हत्या कर दी।

Image

नोएडा में ससुर की हत्या। (सांकेतिक फोटो)

Photo : BCCL

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक व्यक्ति को अपने ससुर की कथित तौर पर हत्या के लिए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बिसरख थाना क्षेत्र के ऋषिपाल गढ़ी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी।

दामाद-ससुर के बीच रहता था विवाद

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्रेम विवाह किया था, जिसको लेकर उसका अपने ससुर से विवाद रहता था। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार रात उस समय की है, जब दामाद और ससुर दोनों शराब पी रहे थे, इसी बीच विवाद होने पर आरोपी ने अपने ससुर की हत्या कर दी।

आरोपी दामाद गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि मृतक की पहचान 65 वर्षीय पूरन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी दामाद नीतू को गिरफ्तार कर लिया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article