शहर

नोएडा के सेक्टर-150 में स्लीपर बस में अचानक लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां

Noida News: नोएडा के सेक्टर-150 में स्लीपर बस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

Image

नोएडा में स्लीपर बस बनी आग का गोला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Noida News: नोएडा के सेक्टर-150 में मंगलवार को एक स्लीपर बस में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जबकि आग की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी बुलाया गया।

आग बुझाने का काम जारी

पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। यह घटना थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर-150 में हुई है। फिलहाल इस बात कोई जानकारी नहीं है कि बस में यात्री सवार थे कि नहीं। हालात और ज्यादा साफ तभी होंगे जब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।

यमुना एक्सप्रेसवे पर भी हुआ था हादसा

गौरतलब है कि, इससे पहले ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग 23-24 सितंबर 2026 की रात लगी थी। जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास हुई इस दुर्घटना में 9 यात्रियों की जलकर मौत हो गई थी।

(खबर अपडेट की जा रही है)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!