शहर

निशांत कुमार को मिला स्वास्थ्य विभाग, विजय सिन्हा को कृषि मंत्रालय, बिहार में नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग मिला है, वहीं विजय सिन्हा को कृषि मंत्रालय दिया गया है।

Image

निशांत कुमार की सियासी पारी

Photo : PTI

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग मिला है, वहीं विजय सिन्हा को कृषि मंत्रालय दिया गया है। बता दें कि बिहार में गुरुवार को नए मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। राज्यपाल सैयद अता हसैनन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी में शामिल नए मंत्रियों को पटना के गांधी मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निशांत कुमार बिना चुनाव लड़े ही पहली बार मंत्री बने हैं। आज शपथ लेने के बाद निशांत ने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा।

निशांत को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी

मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे अधिक चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की रही, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी कोटे से पहली बार मंत्री बने मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग दिया गया है। विभागों के बंटवारे के अनुसार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग सौंपा गया है, जबकि उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त तथा वाणिज्य-कर विभाग मिला है। पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सूची के अनुसार, श्रवण कुमार को फिर से ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग दिया गया है। डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सौंपा गया है। लेशी सिंह को भवन निर्माण और राम कृपाल यादव को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी मिली है। नीतीश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का भी प्रभार दिया गया है।

श्रेयसी सिंह को उद्योग और खेल विभाग सौंपा गया है, जबकि श्वेता गुप्ता को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग मिला है। अरुण शंकर प्रसाद को श्रम संसाधन तथा युवा एवं कौशल विकास विभाग का प्रभार सौंपा गया है। ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को दी गई है। पर्यटन विभाग केदार प्रसाद गुप्ता के पास रहेगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ. रामचंद्र प्रसाद को सौंपा गया है।

ग्रामीण कार्य विभाग सुनील कुमार को मिला है, जबकि पथ निर्माण विभाग कुमार शैलेन्द्र के पास रहेगा। पंचायती राज विभाग दीपक प्रकाश को सौंपा गया है।

परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दामोदर रावत को और योजना एवं विकास विभाग भगवान सिंह कुशवाह को दी गई है। वहीं, संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन विभाग दिया गया है। संजय सिंह को लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग और संजय पासवान को गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री - जल संसाधन, संसदीय कार्य मंत्री

बिजेंद्र प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री - वित्त, वाणिज्य कर

श्रवण कुमार - ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क

विजय कुमार सिन्हा - कृषि

दिलीप कुमार जायसवाल - राजस्व एवं भूमि

निशांत कुमार - स्वास्थ्य

लेशी सिंह - भवन निर्माण

रामकृपाल यादव - सहकारिता

नीतीश मिश्रा - नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रावैधिकी

दामोदर रावत - परिवहन

संजय सिंह टाइगर - उच्च शिक्षा

32 चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली

कैबिनेट में एनडीए के 32 चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा से 15, जद-यू से 13, एलजेपीआर से दो, हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री को कैबिनेट में जगह मिली। इस कैबिनेट विस्तार में जातीय संतुलन एवं समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। नए मंत्रिमंडल में सवर्ण, ओबीसी, दलित, मुस्लिम और अति दलित चेहरों को शामिल किया गया है।

मंच पर पीएम, नीतीश सहित एनडीए के नेता मौजूद रहे

शपथ ग्रहण के समय मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह सहित बिहार एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद थे।

बीजेपी

1 विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार, सवर्ण)

2 दिलीप जायसवाल (कलवार, वैश्य, पिछड़ा)

3 रामकृपाल यादव (यादव, पिछड़ा)

4 मिथलेश तिवारी (ब्राह्मण, सवर्ण)

5 रमा निषाद (मल्लाह, अति पिछड़ा)

6 केदार गुप्ता (कानू, वैश्य, अतिपिछड़ा)

7 नीतीश मिश्रा (ब्राह्मण, सवर्ण)

8 प्रमोद चंद्रवंशी (चंद्रवंशी, अति पिछड़ा)

9 लखेंद्र पासवान (पासवान, दलित)

10 संजय टाइगर (राजपूत, सवर्ण)

11 ई कुमार शैलेन्द्र (भूमिहार, सवर्ण)

12 अरुण शंकर प्रसाद (सूड़ी, वैश्य, पिछड़ा)

13 रामचंद्र प्रसाद (तेली, अति पिछड़ा)

14 नंद किशोर राम (रविदास, दलित)

15 श्रेयसी सिंह (राजपूत, सवर्ण)

जेडीयू

1 श्रवण कुमार (कुर्मी, पिछड़ा)

2 निशांत कुमार (कुर्मी, पिछड़ा)

3 मदन सहनी (मल्लाह, अति पिछड़ा)

4 लेसी सिंह (राजपूत, सवर्ण)

5 दामोदर रावत (धानुक, अति पिछड़ा)

6 श्रीभगवान सिंह कुशवाहा (कुशवाहा, पिछड़ा)

7 बुलो मंडल (गंगोता, अति पिछड़ा)

8 श्वेता गुप्ता (सूड़ी, वैश्य, पिछड़ा)

9 सुनील कुमार (रविदास, दलित)

10 शीला मंडल (धानुक, अति पिछड़ा)

11 रत्नेश सदा (मुसहर, दलित)

12 जमा खान (मुस्लिम)

13 अशोक चौधरी (पासी, दलित)

एलजेपीआर

1 संजय पासवान (पासवान, दलित)

2 संजय सिंह (राजपूत, सवर्ण)

हम

1 संतोष कुमार सुमन (मुसहर, दलित)

आरएलएम

1 दीपक प्रकाश (कुशवाहा, पिछड़ा)

लोगों ने फूल बरसाकर पीएम का स्वागत किया

प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे, जहां वे राज्य में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री पटना हवाई अड्डे से गांधी मैदान के लिए रवाना हुए, जहां पूर्वाह्न 12 बजकर 15 मिनट पर नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाना है। सड़क के दोनों ओर बैरिकेड के पीछे खड़े लोगों ने फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर और नारे लगाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!