शहर

Muzaffarpur News: मुखिया की बहू निकली तस्कर, विदेशी ब्रांड की शराब के साथ गिरफ्तार

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला वर्तमान मुखिया की बहू बताई जा रही है। विभाग मामले में पूछताछ कर रहा है।

Image

बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार

Muzaffarpur News: बिहार में शराबबंदी (Bihar Liquor Ban) लागू है, लेकिन नशा लोगों को कानून तोड़ने पर भी मजबूर कर देता है। बिहार से अक्सर शराब तस्करी की खबरें आती रहती हैं। शराब तस्करी के मामले में कभी बड़े-बड़े लोगों का नाम आता है तो कभी लड़कियां और महिलाएं भी इसमें लिप्त पायी जाती हैं। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां छापेमारी में एक महिला को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बड़ी बात ये है कि शराब तस्करी में पकड़ी गई महिला मुखिया की बहू है।

घटना मुजफ्फरपुर करजा थाना क्षेत्र के बड़का गांव की है। यहां उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक महिला को अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान बड़का गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी रानी कुमारी के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के मुताबिक रानी कुमारी वर्तमान मुखिया सूरज प्रसाद गुप्ता की पुत्रबधु हैं।

गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और स्थानीय जनप्रतिनिधि की साख को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी बड़का गांव में एक महिला कथित तौर पर विदेशी शराब का कारोबार कर रही है। मिली सूचना को गंभीता से लेते हुए इंस्पेक्टर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने बड़का गांव स्थित रानी कुमारी के घर पर छापा मारा।

इस छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद करने का दावा किया। विभाग की टीम ने मौके से ही रानी कुमारी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार भी कर लिया। बरामद की गई शराब की मात्रा और विभिन्न ग्रांडों का विस्तृत ब्योरा विबागीय कार्रवाई के तहत दर्ज किया गया है।

उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि टीम ने महिला के घर पर विदेशी शराब बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने जानकारी दी कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article