टेक एंड गैजेट्स

Airtel ने दिवाली पर करा दी मौज, एक रिचार्ज पर दूसरा बिल्कुल फ्री, ऐसे उठाएं फायदा

Airtel ने जियो की टक्कर में अपने ग्राहकों को एक रिचार्ज पर दूसरा रिचार्ज फ्री में देने का ऐलान किया है। कंपनी खुद मैसेज करके अपने ग्राहकों को इसकी जानकारी दे रही है।

Image

एक रिचार्ज पर दूसरा बिल्कुल फ्री

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने दिवाली और भाईदूज के खास मौक पर अपने चुनिंदा प्रीपेड ग्राहकों को खास ऑफर दे रही है। इसके तहत यूजर्स को एक रिचार्ज पर दूसरा रिचार्ज पूरी तरह से फ्री में मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी कई ग्राहकों ने इसकी पुष्टि की है।

349 रुपये और 399 रुपये के रिचार्ज पर एक रिचार्ज बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है। कंपनी इस ऑफर को 'Buy 1 Get 1 Free' यानी एक रिचार्ज के साथ दूसरा फ्री के नाम से पेश कर रही है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस ऑफर के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। हालांकि, फिलहाल यह ऑफर सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अगर आप Airtel यूजर हैं, तो Airtel Thanks ऐप पर जाकर चेक कर सकते हैं।

349 रुपये और 399 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगा फ्री रिचार्ज

Airtel Thanks ऐप पर यह ऑफर '1+1 Recharge Free' के नाम से दिखाई दे रहा है। इसके तहत अगर कोई पात्र ग्राहक 349 या 399 रुपये का रिचार्ज कराता है, तो उसे उसी कीमत का एक और रिचार्ज मुफ्त मिल सकता है। यानी 349 रुपये के एक रिचार्ज पर 349 रुपये का दूसरा रिचार्ज और 399 रुपये के रिचार्ज पर 399 रुपये का एक अतिरिक्त रिचार्ज मिलेगा।

दोनों प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। ऐसे में अगर अतिरिक्त रिचार्ज का लाभ लगातार वैलिडिटी के रूप में मिलता है, तो ग्राहक एक रिचार्ज की कीमत में कुल 56 दिन तक सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, Airtel ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि मुफ्त रिचार्ज किस तरह क्रेडिट किया जाएगा।

कैसे चेक करें आपको ऑफर मिलेगा या नहीं?

Airtel का यह ऑफर चुनिंदा ग्राहकों के लिए बताया जा रहा है। इसलिए जरूरी नहीं कि हर Airtel यूजर को इसका फायदा मिले। अपनी पात्रता जांचने के लिए ये स्टेप फॉलो करें:

  • 1. सबसे पहले अपने फोन में Airtel Thanks ऐप खोलें।
  • 2. रिचार्ज सेक्शन में जाएं।
  • 3. ₹349 या ₹399 वाला प्रीपेड प्लान देखें।
  • 4. अगर प्लान के साथ '1+1 Recharge Free' का टैग दिखाई देता है, तो आप इस ऑफर के लिए पात्र हो सकते हैं।
  • 5. अगर यह टैग नहीं दिखता है, तो फिलहाल आपके नंबर पर यह ऑफर उपलब्ध नहीं है।

₹349 वाले Airtel प्लान में क्या-क्या मिलता है?

Airtel के ₹349 वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 SMS का फायदा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है।

अन्य फायदों की बात करें तो इसमें 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन, फ्री HelloTunes और Airtel Safe की सुविधा मिलती है। Airtel Safe के तहत स्पैम कॉल से जुड़े अलर्ट मिलते हैं, जिससे संभावित धोखाधड़ी और OTP से जुड़े स्कैम को पहचानने में मदद मिल सकती है।

₹399 के प्लान में मिलता है अनलिमिटेड डेटा

₹399 वाले Airtel प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन है। इसमें अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें बिना किसी रोजाना डेटा लिमिट के अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा दिया जाता है।

इसके साथ ग्राहकों को 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन, फ्री HelloTunes और Airtel Safe का लाभ भी मिलता है। फिलहाल इस ऑफर को लेकर Airtel की ओर से सभी ग्राहकों के लिए उपलब्धता की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए रिचार्ज करने से पहले Airtel Thanks ऐप में ऑफर की शर्तें और अपने नंबर की पात्रता जरूर जांच लें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article