टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'उसके कपड़े पहनकर उसी से परेशानी...'- माही विज पर भड़की उदिति की टीम, जमकर हुई जुबानी जंग

Bigg Boss 20 Uditi Singh Vs Mahhi Vij Team: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' की उदिति सिंह और माही विज की टीम में जुबानी जंग छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूजे पर आरोप लगाती दिखीं।

Image

Bigg Boss 20: उदिति सिंह और माही विज की टीम में छिड़ी जुबानी जंग (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Uditi Singh Vs Mahhi Vij Team: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। शो में कंटेस्टेंट्स गेम के चक्कर में कभी दोस्त बन जाते हैं तो कभी दोस्तों को ही गेम की खातिर दुश्मन बनते देखा है। 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह और माही विज के बीच कोल्ड वॉर जारी है, जिससे हर कोई वाकिफ है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि अब उदिति सिंह और माही विज की टीम भी आपस में भिड़ने लगी है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है। जहां उदिति सिंह की टीम ने माही विज पर एक्ट्रेस के कपड़े और झुमके लेने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर माही विज की टीम ने भी करारा जवाब देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Arishfa Khan-लव गिल में हुई धक्का-मुक्की, बर्तन के चलते हुए घर में कलेश

    उदिति सिंह की टीम ने लगाया आरोप

    उदिति सिंह की टीम ने माही विज को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "प्रिय माही, उदिति के कपड़े और झुमके पहनकर उसी से ही परेशानी है, वो चाहे जो भी करे। तुम्हें वो लड़की पसंद नहीं है, लेकिन उसका वारड्रोब बहुत पसंद है। इस प्वॉइंट पर, आपको उदिति से आखिर क्या चाहिए?" उदिति सिंह की टीम को माही विज की टीम ने भी करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "डियर उदिति टीम, साफ करना चाहते हैं कि माही के पास अपने स्टाइलिस्ट हैं, जो उसे आउटफिट भेजते हैं। तो उन्होंने उदिति के कपड़े तो नहीं बने। दोनों ने एक दोस्ती के नाते सिर्फ झुमके एक-दूजे से लिये हैं। घर में रिश्ते चाहे जो भी हों, दोनों ने एक-दूजे को पटाखा बनाने में जरूर मदद की है। तो इस साधारण सी चीज को गलत नैरेटिव बनाने के लिए इस्तेमाल न करें।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Scout OP ने Yung DSA पर उठाया हाथ, मेकर्स ने दी एक साथ 4 कड़ी सजाएं

    लेकिन उदिति सिंह की टीम यहीं नहीं रुकी। उन्होंने माही विज की टीम पर तंज कसते हुए कहा, "हमें अच्छा लगा कि आपने जवाब दिया, वरना हमें एक पल के लिए लगा था कि आप भी माही विज की तरह सामने मीठी और पीठ पीछे बातें करने वाली हैं। वारड्रोब पर सफाई देने के लिए शुक्रिया, लेकिन ट्वीट कभी भी कपड़ों या झुमकों के लिए नहीं था। ये उस पाखंड के बारे में है, जो सामने तो दोस्ताना और पीठ पीछे बुराई करने वाला है। तो आप अपने हिसाब से इस चीज को वारड्रोब मैनेजमेंट में न बदलें। स्टाइलिस्ट पर तो सफाई दे दी, अब दो मुंही बातों पर भी कर सफाई दे देते?"

    उदिति सिंह की टीम पर माही विज की टीम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, "आप माही पर चुटकी लेने के लिए खुद कितने नैरेटिव बना रहे हैं? आपने पहले कपड़े और झुमकों से शुरू किया और जब तथ्य पता चले तो इसे पाखंड, दोगलापन और चुगली में बदल दिया। एक नैरेटिव फेल हुआ तो दूसरा ढूंढ लिया। माही हमेशा से रियल रही है और अपने विचारों पर टिकी रही है। अलग विचार होना पाखंड नहीं होता। ईमानदारी से, उदिति की टीम उदिति के गेमप्ले के मुताबिक ही चल रही है। बिना किसी निर्देशन और सतर्कता के एक मुद्दे से दूसरे मुद्दे पर कूदना। माही पर ध्यान देने की जगह उदिति की टीम पर ध्यान दें। क्योंकि अभी, न तो बाहर के नेरेटिव और न ही अंदर की गेम सही दिशा में दिख रही है।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article