स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला सिलेक्शन कमेटी ने दिसंबर में साउथ अफ्रीका के आने वाले ऑल-फॉर्मेट टूर के लिए इंडिया की टीम चुन ली है। इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर एक टेस्ट, तीन ODI और तीन T20I मैच खेलेगी। मंधाना की कप्तानी में 9 दिसंबर से भारतीय टीम अपने दौरे का आगाज करेगी।
चोट की वजह से जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से बाहर रहने वाली स्टार बल्लेबाजी जेमिमा रोड्रिग्स की टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को वनडे और टेस्ट से बाहर कर दिया गया, जबकि टी20 सीरीज के लिए रेणुका को स्क्वाड में जगह दी गई है। टेस्ट स्क्वाड में स्नेह राणा को जगह मिली है, जबकि राधा यादव तीनों सीरीज से बाहर हो गई हैं।
टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरे का पूरा शेड्यूल-
एकमात्र टेस्ट मैच- 9 से 14 दिसंबर- गकेबरहा
पहला वनडे मैच- 16-दिसंबर-26- पार्ल
दूसरा वनडे मैच- 19-दिसंबर-26- केप टाउन
तीसरा वनडे मैच- 22-दिसंबर-26- Bloemfontein
पहला टी20 मैच- 26-दिसंबर-26- बेनोनी
दूसरा टी20 मैच- 29-दिसंबर-26- Potchefstroom
तीसरा टी20 मैच-30-दिसंबर-26- Potchefstroom
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम-
भारत की टेस्ट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतीमानी कलिता, सायाली सतघरे
भारत की वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतीमानी कलिता, सायाली सतघरे
भारत की T20I टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा (उप-कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, सायाली सतघरे
