शहर

Muzaffarpur News: खड़े ट्रक से टकराया अनियंत्रित ऑटो, हादसे में 3 लोगों की मौत और 8 घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2023, 01:59 PM IST

मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक अनियंत्रित ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Image

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में 3 की मौत

Muzaffarpur News: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान कर ऑटो से वापस लौट रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। यह घटना मुजफ्फरपुर के फकुली पुलिस चौकी क्षेत्र की है, जहां मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित ऑटोरिक्शा सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। ऑटो ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे ऑटोरिक्शा पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

ऑटो ने ट्रक में पीछे से टक्कर मारी

फकुली पुलिस चौकी के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) अनीस कुमार ने बताया कि मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे खड़े ट्रक को अनियंतित्र ऑटोरिक्शा ने पीछे से टक्कर मारी। उनके अनुसार, इस हादसे में घायल हुए सभी आठ लोगों को इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए इसी अस्पताल भेजा गया है।

सोनपुर से सीतामढ़ी जाते वक्त हादसा

एसआई ने बताया कि ऑटोरिक्शा पर सवार ये सभी लोग सोनपुर गए थे। जहां कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इन लोगों ने गंगा स्नान किया। इसके बाद ऑटो से वापस अपने जिला सीतामढ़ी लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article