मुंबई

Mumbai News: बोरीवली स्टेशन पर महिला डिब्बे में छेड़छाड़, स्टंटबाज युवक गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और स्टंटबाजी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो के आधार पर ही युवक की गिरफ्तारी की गई है।

Image

Mumbai News: बोरीवली स्टेशन पर महिला डिब्बे में छेड़छाड़, स्टंटबाज युवक गिरफ्तार

Mumbai News: बोरीवली रेलवे स्टेशन पर महिलाओं से छेड़छाड़ और चलती ट्रेन में स्टंटबाजी करने का एक मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर GRP ने त्वरित कार्रवाई की और ट्रेन में स्टंटबाजी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ता महिला यात्री विरार से अंधेरी की ओर दादर फास्ट लोकल के महिला डिब्बे में सफर कर रही थी। शाम करीब 6:40 बजे, बोरीवली स्टेशन से ट्रेन रवाना होते ही बगल के लगेज डिब्बे में खड़े एक युवक ने दरवाजे पर स्टंट करना शुरू किया। इसी दौरान उसने महिला डिब्बे की ओर देखते हुए अश्लील इशारे और छेड़छाड़ की। यह पूरी घटना ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर ली और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार किया।

ट्रेन में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद GRP ने विशेष टीम गठित की। फेस रिकग्निशन सिस्टम और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई। 29 सितंबर को बोरीवली आरपीएफ की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम नथू गोविंद हंसा (35), निवासी वलसाड, गुजरात है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article