मुंबई

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक में अपराधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दहशत फैलाने वालों का निकाला जुलूस

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक में दहशत फैलाने वाले लोगों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जुलूस निकाला। हत्या के आरोप में जेल से रिहा हुआ आरोपी का समर्थन करने के लिए 15-20 लोगों ने दोपहिया और चार पहिया वाहन पर सवार होकर शहर में हंगामा मचाया। गिरफ्तार इन लोगों का पुलिस ने शहर में जुलूस निकाला।

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। हत्या जैसे गंभीर अपराध से जेल से छूटे आरोपी और उसके साथियों द्वारा दहशत फैलाने की घटना के बाद पुलिस ने नासिक रोड इलाके में कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम सभी आरोपियों का जुलूस निकाला।

जानकारी के अनुसार, अंबड पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाला आरोपी महेश सोनवणे उर्फ़ चिमण्या हाल ही में हत्या के मामले में जेल से रिहा हुआ था। उसकी रिहाई का समर्थन करने के लिए उसके साथी प्रतीक सोनवणे, यश गीते, मोनू सोनवणे, उमेश फसाले, प्रमोद सावडकर, श्रावण पगारे, सुमित बगाटे, मुन्ना सालवे और रामू नेपाली समेत 15–20 लोगों ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर सवार होकर शहर में हंगामा मचाया। इस दौरान आरोपियों ने न केवल दहशत फैलाई बल्कि नागरिकों को डर और खौफ़ में डाल दिया। सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी से यातायात भी बुरी तरह बाधित हुआ।

पुलिस ने निकाला जुलूस

आरोपियों के इस हंगामे के बाद, घटना की गंभीरता को देखते हुए नासिक रोड पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को सख़्त कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों का नासिक रोड पुलिस थाने से बिटको प्वाइंट तक जुलूस निकाला। खास बात यह रही कि पुलिस ने इन्हें उसी रास्ते से घुमाया जहां इन्होंने दहशत फैलाई थी।

Reel वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी 20 सितंबर को जेल से रिहा हुआ था। रिहाई के बाद उसके समर्थकों ने जुलूस निकालकर वीडियो (रील) सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी को हिरासत में लेकर सख़्त कार्रवाई की। नासिक पुलिस की इस सख़्त कार्रवाई ने नागरिकों में विश्वास जगाया है और साफ संदेश दिया है कि अपराध और दहशत फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article