मुंबई

वर्ली हिट एंड रन केस: आरोपी मिहिर शाह ने दो जगह शराब पी और फिर ड्राइवर से चाबी छीनकर बोला गाड़ी मैं चलाउंगा

वर्ली हिट एंड रन केस के आरोपी मिहिर शाह ने कबूल किया है कि उसने घटना से पहले दो जगह शराब पी थी। गिरगांव चौपाटी के पास कार चलाने के लिए ड्राइवर से जबरदस्ती कार की चाबी ले ली थी।

Image

मिहिर शाह

Photo : Twitter

वर्ली हिट एंड रन केस: मुंबई में घटित हिट एंड रन केस मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी मिहिर शाह ने अपनी उम्र को लेकर जुहू बार में गुमराह किया ताकि, वह जैक जैक डेनियल हार्ड ड्रिंक पी सके। अब इसी केस के अगले सवाल-जवाब में मिहिर ने कुछ नई बातें बताई हैं। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जिसमें कबूल किया है कि घटना से पहले उसने शराब पी थी और गिरगांव चौपाटी के पास कार चलाने के लिए ड्राइवर से जबरदस्ती कार की चाबी भी ले ली थी।

उम्र छिपाकर ली बार में एंट्री

मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि घटना की रात उसने दो अलग-अलग जगहों पर शराब पी। मिहिर ने गिरगांव चौपाटी के पास कार चलाने के लिए ड्राइवर से जबरदस्ती कार की चाबी ले ली थी। एक अधिकारी के मुताबिक, उसके दोस्तों के बारे में भी डिटेल्स ली गई है। शाह के तीन दोस्तों की उम्र 30 साल से अधिक है, लेकिन रिकॉर्ड से पता चलता है कि शाह की उम्र 23 साल है। उधर, बार का दावा है कि शाह ने अपनी उम्र 27 साल दिखाने वाला एक पहचान पत्र दिखाया था। इसी तरह का विवरण उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर दिख रहा है। तमाम उलझनों के बीच पुलिस जांच में जुटी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मिहिर शाह को हार्ड ड्रिंक सर्व की गई थी। इसमें बार ने कुछ गलत नहीं किया। बार के एक कर्मचारी ने दावा किया है कि शाह के ग्रुप में आए सभी लोगों की आईडी की जांच की थी, जिसमें अधिकतर की उम्र 30 साल थी।

मिहिर ने जताया अफसोस

अब वर्ली हिट एंड रन केस के आरोपी मिहिर शाह ने स्वीकार किया है कि घटना के वक्त वह ही कार चला रहा था। मिहिर जुर्म कबूल करते हुए अफसोस जताया है, कहा कि उससे गलती हुई है। मेरा कैरियर खत्म हो गया है। उसे नहीं पता था कि महिला उसकी गाड़ी के बंपर में फंसी थी, अगर उसे इस बात की जरा सी भी भनक होती तो वह गाड़ी आगे नहीं बढ़ाता। अब पुलिस मिहिर के अलग-अलग बयानों की वेरिफाई कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें