देश

Jammu Kashmir Terror Attack: राजौरी में LOC के पास विस्फोट, सेना ने फिर शुरू किया तलाशी अभियान

Terror Attack in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में बीते कुछ दिनों से लगातार आतंकी हमले हो रहे है। बुधवार को देर रात राजौरी में नियंत्रण रेखा के पार सेना को विस्फोट होने की सूचना मिली। जिसके बाद से इलाके तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Image

जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास विस्फोट, सेना चला रही तलाशी अभियान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • लाम सेक्टर के जीरो लाइन के बहुत करीब हुआ विस्फोट
  • विस्फोट बुधवार देर रात को हुआ
  • सेना ने इलाके में शुरू किया तलाशी अभियान

Terror Attack in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पार विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विस्फोट बुधवार रात को हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात लाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। उसी दौरान ‘जीरो लाइन’ (दोनों क्षेत्रों के बीच का स्थान) के बहुत करीब विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

बसंतगढ़ में बुधवार की रात हुई सेना और आतंकियों में मुठभेड़

बता दें कि इससे पहले, उधमपुर जिले के बसंतगढ़ में बुधवार की रात हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया था। खोज अभियान में हेलीकॉप्टर भी उतारा गया है। रात से ही सघन तलाशी अभियान जारी है, मगर आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रूक-रूक कर फायरिंग की आवाज सुनी जा रही थी। एसएसपी जोगिंदर सिंह के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बसंतगढ़ तहसील के संग पुलिस चौकी पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टो में कहा गया है कि रात 8 बजे के आसपास संग पुलिस चौकी पर आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा बलों की नजदीकी चौकियों से अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया था।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा (LOC) के पास मानसिक रूप से निशक्त एक व्यक्ति को पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उसे सुबह करीब 11 बजे फगवाड़ी इलाके से पकड़ा गया। आगे की कार्रवाई के लिए उसे मलिकपुरा पुलिस को सौंप दिया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article