मुंबई

मतभेद भुलाकर एक मंच पर आया पवार परिवार, युगेंद्र की सगाई में शरद-अजित हुए शामिल; सुप्रिया सुले भी आईं नजर

Pawar Family: राजनीतिक मतभेदों और विवादों के बावजूद पवार परिवार रविवार को शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार की सगाई समारोह में एकजुट हुआ। राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनकी चचेरी बहन सुप्रिया सुले अपने पति और दो बच्चों के साथ युगल को आशीर्वाद देने के लिए सगाई समारोह में शामिल हुए।

Image

राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार (बाएं) और उपमुख्यमंत्री अजित पवार (दाएं) (फाइल फोटो)

Pawar Family: राजनीतिक मतभेदों और विवादों के बावजूद पवार परिवार रविवार को शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार की सगाई समारोह में एकजुट हुआ। यह निजी समारोह युगेंद्र पवार की मंगेतर तनिष्का कुलकर्णी के मुंबई स्थित आवास पर आयोजित किया गया। युगेंद्र उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास के पुत्र हैं।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनकी चचेरी बहन सुप्रिया सुले अपने पति और दो बच्चों के साथ युगल को आशीर्वाद देने के लिए सगाई समारोह में शामिल हुए।

अजित ने युगेंद्र को दी थी चुनावी मात

वर्ष 2023 में अजित पवार के विद्रोह ने राकांपा को दो गुटों में विभाजित कर दिया था जिससे पारिवारिक संबंधों पर सवाल खड़े हो गए थे। वर्ष 2024 में हुए विधानसभा चुनावों में युगेंद्र को अजित पवार ने बारामती सीट से हरा दिया। इससे पहले अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को सुप्रिया सुले ने लोकसभा चुनाव में हरा दिया था।

जय की सगाई में भी शामिल हुआ था पवार परिवार

सुले ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि 2023 में अजित पवार के भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद भी पवार परिवार के बीच पारिवारिक संबंध बरकरार रहेंगे। कुछ महीने पहले पवार परिवार ने पुणे में अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार की सगाई समारोह में भाग लिया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article