मुंबई

'42 सेकंड नहीं, 18 से 22 मिनट तक कृषि मंत्री ने खेला रमी', फडणवीस सरकार पर भी बरसे रोहित पवार

Online Rummy Row: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने दावा किया कि महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने राज्य विधान परिषद में अपने मोबाइल फोन पर 42 सेकंड नहीं, बल्कि 18 से 22 मिनट तक ऑनलाइन रमी खेला था। उन्होंने फडणवीस और अजित पवार पर भी परोक्ष हमला किया।

Image

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार (फाइल फोटो)

Online Rummy Row: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने बुधवार को एक जांच रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने राज्य विधान परिषद में अपने मोबाइल फोन पर 42 सेकंड नहीं, बल्कि 18 से 22 मिनट तक ऑनलाइन रमी खेला था।

कोकाटे ने क्या कुछ कहा?

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से जुड़े कोकाटे ने दावा किया था कि वह सदन में कोई गेम नहीं खेल रहे थे, लेकिन ऑनलाइन रमी का नोटिफिकेशन कुछ सेकंड के लिए उनके फोन पर स्क्रीन पर आया था, जिसे उन्होंने बंद कर दिया था। रोहित पवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सवाल किया, “कृषि मंत्री 42 सेकंड नहीं, बल्कि 18 से 22 मिनट तक (ऑनलाइन) रमी खेल रहे थे। यह राज्य विधानमंडल की रिपोर्ट है, जो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को सौंपी गई है। क्या सरकार इस बारे में स्पष्टीकरण देगी?”

रोहित पवार ने ही सबसे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें कोकाटे पिछले हफ्ते समाप्त हुए महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान विधान परिषद में अपने मोबाइल फोन पर रमी खेलते हुए दिखाई दिए थे। रोहित पवार ने अपने ताजा पोस्ट में पूछा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार कोकाटे के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी?

सरकार पर बरसे पवार

उन्होंने फडणवीस और अजित पवार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार ने कोकाटे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो उसे (दिवंगत कांग्रेस नेता) यशवंतराव चव्हाण और अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत पर दावा करने का क्या अधिकार है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article