मुंबई

Mumbai Water Cut: मुंबई में 31 जुलाई को जलापूर्ति ठप! 14 घंटे तक इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

बीएमसी गुरुवार को सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक पाली हिल जलाशय पर चार वाल्व बदलने का काम करेगी। इस मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में 14 घंटे तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। साथ ही कुछ हिस्सों में पानी का दबाव कम रहेगा। नागरिकों को पानी पहले से स्टोर करके रखने की सलाह दी गई है।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Mumbai Water Cut: मुंबई में 31 जुलाई को कई इलाकों में 14 घंटे तक पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) गुरुवार को बांद्रा के पाली हिल जलाशय में मरम्मत कार्य करेगी। जिसके चलते बांद्रा और खार के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं कुछ अन्य जगहों पर पानी का दबाव कम रहेगा।

मुंबई के इन इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित

बीएमसी 31 जुलाई को बांद्रा के पाली हिल जलाशय में पानी के इनलेट और आउटलेट पर चार वाल्व बदलने का काम करेगी। यह मरम्मत कार्य सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा। जिसके कारण हनुमान नगर, लक्ष्मी नगर, यूनियन पार्क (रोड नंबर 1 से 4), पाली हिल और चुइम गांव के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं कांतवाडी, पाली नाका, पाली गांव, शेरली, राजन और माला गांव, खार डांडा कोलीवाड़ा, दांडपाड़ा, चुइम गांव, गझधरबांध की कुछ झोपड़पट्टियां और पश्चिम खार के कुछ इलाके कम दबाव से पानी मिलेगा।

पानी को स्टोर करके रखें

BMC ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें और काम खत्म होने तक पानी का इस्तेमाल समझदारी के साथ करें। बीएमसी ने लोगों को अगले 4–5 दिनों तक पानी को उबालकर और छानकर इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article