मुंबई

मुंबई में नौ घंटों में 101.8 मिमी बारिश, IMD ने जारी कर दिया है रेड अलर्ट; मध्य रेलवे की सेवाएं बाधित

Mumbai Rain Alert: मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण पटरियों पर जलभराव के चलते मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं और हवाईअड्डे पर भी परिचालन पर असर पड़ा जिसके कारण सोमवार को 50 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

Image

मुंबई में भारी बारिश से मची तबाही

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में भारी बारिश से रेल सेवा पर असर
  • बारिश के कारण फ्लाइट सेवा पर भी असर
  • मुंबई में अभी और हो सकती है बारिश

Mumbai Rain Alert: मुंबई में भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुंबई शहर में सिर्फ 9 घंटों में 101.8 मिमी बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण मुंबई में रेल सेवा भी बाधित हुई है। अभी मुंबई मे और बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। भारी बारिश को देखते हुए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में भारी बारिश

मुंबई शहर में सोमवार को नौ घंटों में 101.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो इस अवधि के दौरान इसके उपनगरों में हुई वर्षा से करीब सात गुना अधिक है, जबकि महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुंबई की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि शहर के कोलाबा मौसम केंद्र ने सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 101.8 मिमी बारिश दर्ज की।

थम गई मुंबई

मुंबई में सोमवार को भारी बारिश के कारण सड़कों पर यातायात के साथ ही स्थानीय ट्रेन सेवाएं और उड़ान परिचालन प्रभावित हुआ। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मुंबई, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के सभी स्कूल बंद रहे। भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण सोमवार को मुंबई हवाई अड्डे की हवाईपट्टी पर परिचालन देर रात 2.22 बजे से तड़के 3.40 बजे तक स्थगित कर दिया गया और 50 उड़ानें रद्द कर दी गईं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) उपक्रम के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर जलभराव के कारण शहर और उपनगरों में कम से कम 40 मार्गों पर चलने वाली बसों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है या उनकी संख्या कम कर दी गई है।

मध्य रेलवे की सेवाएं बाधित

मध्य रेलवे CPRO स्वप्निल धनराज नीला ने बताया कि मुंबई में अब तक ऑरेंज अलर्ट जारी था लेकिन अब IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है, जिन जगहों पर जलभराव होता था, जिससे रेल सेवाएं बाधित होती थी, वहां पंपिंग मशीनों की व्यवस्था की गई है। मध्य रेलवे ने अतिरिक्त RPF स्टाफ, अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ की व्यवस्था की है, जो भीड़ को प्रबंधित करने में मदद करेंगे। 30 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है।सुबह जलभराव के कारण 9 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 4 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article