Mumbai News: राज्य के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। एक महत्वपूर्ण कदम में महाराष्ट्र सरकार ने महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना (MJPJAY) के तहत मुफ्त इलाज की सीमा को मौजूदा 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति वर्ष करने की घोषणा की है। यह निर्णय स्वास्थ्य बीमा योजना को केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के समकक्ष लाएगा।
MJPJAY राज्य सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य योजना है जो लगभग 996 प्रकार की बीमारियों, सर्जरी और उपचारों के लिए 1,000 से अधिक सरकारी पैनलबद्ध अस्पतालों में जरूरतमंद रोगियों के कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा प्रदान करती है।
