मुंबई

कोल्हापुर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा; देखें Video

कोल्हापुरी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पार वायरल हो रहा है। आप इसमें देख सकते हैं कि तरह से एक तेज रफ्तार की कार ने तीन दो पहिए वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। इस हादस में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

Image

कोल्हापुर में सड़क हादसा

Mumbai: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां सोमवार को राजारामपुरी पर एक भीषण कार हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने 3 दो पहिए वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसमें में तीन की मौत हो गई तो वहीं अन्य घायल हैं। हादसे में कार चकनाचूर हो गया है। जानकारी के मुताबिक 72 साल के वसंद चव्हाण कार चला रहे थे। कार की रफ्तार तेज थी, जो जाकर एक के बात एक दो पहिए वाहन से टकरा कई। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार ने 3 दो पहिए वाहनों की मारी टक्कर

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर 2 बजे के आसपास की है, जहां महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में सोमवार को एक चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वहीं कार चालक चव्हाण हादसे में घायल हो गए थे और बाद में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। हादसे में घायलों का इलाज चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कार चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका बैलेंस बिगड़ा। लेकिन, इस बात का अभी सही पता नहीं चल सका है।

सोशल मीडिया पर वायर वीडियो

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राजारामपुरी में अपराह्न सवा दो बजे हुई। इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आती हुई नजर आ रही है और उसने कुछ दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार सभी लोग टक्कर के कारण हवा में उछल गए थे।

कार चालक को पड़ा था दिल का दौरा ?

उन्होंने आगे बताया कि दुर्घटना के समय कोल्हापुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी चव्हाण राजारामपुरी की ओर जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए तीन लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। ऐसा कहा जा रहा है कि घायल कार चालक को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

इनपुट-भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article