मुंबई

Mumbai: केक लाने में हुई देरी, तो पति ने पत्नी और बेटे पर चाकू से किया हमला, जानें पूरा मामला

मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपने पत्नी और बेटे पर सिर्फ इसलिए चाकू से हमला कर दिया कि उसके जन्मदिन के केक लाने में देरी हो गई। आइए जानते हैं क्या है असली वजह-

Image

पति ने पत्नी और बेटे पर किया चाकू से हमला

Photo : iStock

Mumbai: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और मासूम बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार अरोपी ने जन्मदिन का केक लाने में देरी होने पर गुस्से में दोनों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मामला साकीनाका इलाके का है, जहां अपने बीवी और बच्चे पर हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। दोनों घायलों अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पति ने पत्नी और बेटे पर किया हमला

थाने के अधिकारी के अनुसार साकीनाका इलाके में जन्मदिन पर केक लाने में हुई देरी से गुस्साए 45 साल के पति ने कथित तौर पर पत्नी और बेटे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।साकीनाका पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राजेंद्र शिंदे के रूप में हुई है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घटना रविवार की है, जहां अपने पत्नी और बेटे पर हमला करने के बाद अरोपी घर से फरार है।

देर से लौटने पर केक नहीं लाई पत्नी

अधिकारी ने आगे बताया कि राजेंद्र शिंदे का 1 जून शनिवार को जन्मदिन था। लेकिन उनकी पत्नी अपने ऑफिस से देरी से निकलनी की वजह से घर देर से पहुंची, जिस वजह से वह केक नहीं ला सकी। जिसके बाद अगले दिन दोपहर 12.15 बजे वह केक लेकर आई। पुलिस ने बताया कि जन्मदिन का केक लाने में हुई देरी से नाराज राजेंद्र शिंदे ने अपनी पत्नी से बहस की और उसे गाली दी। दोनों के बीच लड़ाई होते देख जब दंपति के बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो राजेंद्र शिंदे ने गुस्से में चाकू से उसकी पसलियों के नीचे और छाती पर वार कर दिया।

अस्पताल में भर्ती पत्नी और बेटा

अधिकारी ने बताया कि जब रंजना शिंदे ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की तो राजेंद्र शिंदे ने अपनी पत्नी की कलाई पर चाकू घोंप दिया। इस दौरान दोनो घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रंजना को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि उसके बेटे का घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज जारी है।

इनपुट- भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान