मुंबई

Mumbai Crime: मानखुर्द इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2023, 03:16 PM IST

Mumbai Crime News: घटना के बाद आरोपी बाप-बेटे फरार हो गए। ​​पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियोंं की पहचान की जा चुकी है, और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Image

महिला की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस

Photo : iStock

Mumbai Crime News: मुंबई के मानखुर्द इलाके में शनिवार शाम एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, यह हत्या पारिवारिक रंजिश की वजह से हुई। अधिकारियों ने बताया, दो परिवारों के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। शनिवार की शाम को भी झगड़ा हुआ, जिसमें एक शख्स अपने बेटे के साथ मिलकर महिला को गोली मार दी।

इस घटना में घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम फरजाना बताया जा रहा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी झगड़ा करते हुए आता है, अगले ही पल मृतक महिला भागती है। इसके कुछ देर बाद लोग इधर से उधर भागते हुए दिखते हैं। दरअसल उस वक़्त आरोपी बाप-बेटे ने मिलकर महिला को गोली मार दी थी।

दोनोंं आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियोंं की पहचान की जा चुकी है, और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब भी पुलिस से इसकी शिकायत की गई, पुलिस ने नहीं सुनी, जिसके चलते यह बड़ी वारदात हो गई। हालांकि, पुलिस ने इनकी बातों को खारिज करते किया है। अधिकारियों का कहना है कि 8 दिन पहले भी FIR रजिस्टर्ड किया गया है, लेकिन उस दिन शिकायतकर्ता कोई और थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!