मुंबई

Mumbai News: बिल्ली के घर में घुसने पर आपत्ति जताने पर शख्स ने पड़ोसी को पीटा, केस दर्ज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 02:17 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई में बिल्ली के घर में घुस जाने से दो पड़ोसियों के बीच काफी विवाद हो गया है। बात इतनी बढ़ गई की मारपीट की नौबत आ गई। आरोपी शख्स पड़ोस की महिला पर लोहे के कड़े से हमला करने के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Image

पड़ोसी ने किया महिला पर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिल्ली घर में घुस जाने से दो पड़ोसियों के बीच विवाद
  • शख्स ने पड़ोस की महिला पर लोहे के कड़े से किया हमला
  • पुलिस आरोपी पड़ोसी की तलाश में


Mumbai Crime News: पालूत जानवरों को लेकर बीते कुछ वक्त से कई घटनाएं सामने आ चुके हैं। इन जानवरों की वजह से कई पुलिस केस भी हो चुके हैं। ऐसी ही एक घटना मुंबई के भिवंडी के कोनगांव इलाके में हुई, जहां एक 24 साल के शख्स ने अपने पड़ोसी में रहने वाली 40 साल की महिला पर हमला किया है, क्योंकि उसके घर में शख्स की बिल्ली घुस गई थी, जिस पर महिला ने नाराजगी जाहिर की थी। घटना शुक्रवार को हुई थी। पुलिस ने बताया है कि, शख्स ने महिला पर डंडे से हमला किया, जिससे उसको चोट आई है।

आरोपी की पहचान मुसाब के रूप में हुई है। मुसाब अपने परिवार और बिल्ली के साथ भिवंडी क्षेत्र के कोनगांव स्थित एक कॉलोनी में रहता है, जबकि शिकायतकर्ता की पहचान सबेरा इकबाल कच्ची (40) और उसकी बहन जलीना कच्ची के रूप में हुई है, जो उसी इलाके में अपने पति और बेटी के साथ रहती है।

दोनों पक्षों में कहासुनी

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि, आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों पड़ोसी हैं और कई सालों से वहीं रहते हैं। पुलिस ने बताया कि, शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा कि, आरोपी की बिल्ली उसकी बहन जलीना के घर में घुस रही थी। इसके बाद जलीना की बेटी ने बिल्ली के घर में घुसने पर आपत्ति जताई और उसे बाहर निकालने की कोशिश की। आरोपी ने देख लिया और बिल्ली को लेकर तीखी बहस शुरू कर दी। बाद में दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि, जलीना की बेटी ने आपबीती अपनी मां और मौसी को बताई। इसके बाद उसकी मौसी सबेरा मारपीट के बारे में पूछने गई। इससे नाराज मुसाब ने सबेरा पर हमला कर दिया। बाद में वह थाने पहुंची और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया।

आरोपी अपने घर से फरार

मामले पर कोनगांव पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष बोराटे ने कहा है कि, पुलिस ने मुसाब को खिलाफ शिकायत मिली और पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि, मुसाब ने घर का दरवाजा बंद कर दिया है और भाग गया है। शिकायतकर्ता घायल हो गई थी क्योंकि आरोपी के अपने लोहे के कड़े से उस पर हमला किया था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मुसाब की तलाश कर रहे हैं। मुसाब के खिलाफ कोनगांव पुलिस स्टेशन में खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article