मुंबई

Mumbai: वीकेंड पर भी खुलेगा कोस्टल रोड, आधी रात तक भरिये फर्राटा ; जानें क्या है नया Time Table

मुंबई कोस्टल रोड (एमसीआरपी) अब सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक लोगों के लिए खुल गई है। अभी तक सुबह 8 से 8 बजे तक समय निर्धारित था।

Image

कोस्टल रोड नई टाइमिंग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई: लोटस जंक्शन (Lotus Junction) के नाम से मशहूर रजनी पटेल चौक के प्रवेश बिंदु से मुंबई कोस्टल रोड के दक्षिण की ओर जाने वाले कैरिजवे पर यातायात का समय बढ़ा दिया गया है। सप्ताह के सभी दिनों में अमरसन गार्डन जंक्शन पर प्रवेश और निकास और मरीन ड्राइव (Marine Drive) पर निकास सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक रखा गया है। पहले, वर्ली में दो जंक्शनों से वाहन प्रवेश की अनुमति सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक थी। उधर, वीकेंड पर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं थी। मुंबई तटीय सड़क को जून में पूरी तरह खोलने की उम्मीद है।

16 घंटे खुली रहेगी तटीय सड़क

प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ाए गए समय से मोटर चालक सप्ताह के सभी सात दिनों में प्रतिदिन 16 घंटे तटीय सड़क पर फर्राटा भर सकेंगे। यातायात अधिकारियों ने कहा कि वर्ली में बिंदु माधव ठाकरे जंक्शन से प्रवेश सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ही रहेगा। यातायात की समस्या को देखते हुए नागरिकों और ठेकेदार ने यातायात के घंटों को बढ़ाने का अनुरोध किया था क्योंकि उत्तर की ओर जाने वाली सुरंग की प्रमुख यांत्रिक स्थापनाएं अपने निर्माण के आखिरी चरण में हैं। लिहाजा, वास्तविक समय परीक्षण करने और विभिन्न प्रणालियों की पर्याप्तता की जांच करने के लिए अनुरोध किया गया था।

स्पीड तय

यहां पर गति सीमा निर्धारित की गई है। सीधी सड़क पर वाहनों की गति सीमा 80 किमी, सुरंग में 60 किमी और मोड़ पर 40 किमी प्रति घंटे है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी भारी वाहनों, ट्रेलरों, मिक्सर, ट्रैक्टरों, भारी माल वाहनों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। BEST और ST बसों और यात्री-वाहक वाहनों, माल वाहक वाहनों, दोपहिया वाहनों, साइकिलों और दिव्यांग व्यक्तियों की मोटरसाइकिल या स्कूटर, तिपहिया वाहनों को छोड़कर जानवरों द्वारा खींची जाने वाली गाड़ियाँ, ठेले, और पैदल यात्रियों की आवाजाही पर रोक है।

फोटोग्राफी पर रोक

मुंबई ट्रैफिक पुलिस अलग-अलग गति सीमाओं के साथ विशेष जंक्शनों पर तटीय सड़क प्रवेश समय को एडजेस्ट करती है। डीसीपी प्रदन्या जेडगे सख्त नियम लागू करते हुए अनधिकृत रूप से रुकने या फोटोग्राफी पर रोक लगाई है। साथ ही भारी वाहनों, ट्रेलरों, मिक्सर और अनधिकृत सड़क उपयोगकर्ताओं पर प्रतिबंध लागू किया है। उधर, दक्षिण की ओर जाने वाली तटीय सड़क सुरंग में मोबाइल कनेक्टिविटी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे आपातकालीन सेवाओं में बाधा आती है। एंटेना स्थापना का कार्य चल रहा है। DoT समाधान के लिए अनुमोदन चाहता है। ओएसआर टेलीसर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड लगाएगी एंटेना से 1.1 लाख रुपये प्रति माह किराया मिलेगा। मुंबई कोस्टल रोड जून तक खुलने की तैयारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article