मुंबई

Mumbai Accident: मुंबई में पुणे जैसा हादसा, नाबालिग ने तेज रफ्तार SUV से बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

Mumbai Road Accident : मुंबई में पुणे के पोर्श कांड जैसा केस सामने आया है यहां नाबालिग SUV चालक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Image

मुंबई में पुणे के पोर्श कांड जैसा केस सामने आया है

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में पुणे के पोर्श कांड जैसा केस सामने आया है
  • यहां नाबालिग SUV चालक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया
  • हादसे में बाइक चला रहे 24 साल के युवक की मौत हो गई

Mumbai Hit and Run News: मुंबई पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह दूध बांट रहे 24 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जब गोरेगांव इलाके में एक किशोर लड़के द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार एसयूवी (SUV) ने उसके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। यह घटना सुबह करीब 4 बजे आरे कॉलोनी में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवीन वैष्णव की मौत उस समय हुई, जब गलत दिशा में खड़ी महिंद्रा स्कॉर्पियो उसके दोपहिया वाहन से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि चूंकि आरोपी चालक 17 वर्षीय है, इसलिए एसयूवी के मालिक 48 साल के इकबाल जिवानी और उसके बेटे 21 साल के मोहम्मद फज इकबाल जिवानी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

किशोर चालक ने भागने की कोशिश की

दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद एसयूवी एक बिजली के खंभे से टकरा गई। किशोर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि उसके ब्लड सैंपल लैब में भेजे गए हैं ताकि पता लगाया जा सके कि उसने शराब पी रखी थी या नहीं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने दुर्घटना से पहले अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी।

पुणे में भी सामने आया था ऐसा मामला

गौर हो कि इस साल 19 मई को पुणे में भी ऐसा ही केस सामने आया था, कथित तौर पर नाबालिग आरोपी नशे की हालत में था और काफी स्पीड से पोर्श कार चला रहा था इस दौरान कार से टकराकर दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी।

'नाबालिग आरोपी को सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखना होगा'

वहीं नाबालिग आरोपी को उसी दिन जमानत मिल गई थी साथ ही कोर्ट ने ये शर्त भी रखी थी कि नाबालिग आरोपी को सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखना होगा इसे लेकर काफी बवाल भी हुआ था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article