मुंबई: महाराष्ट्र गृह निर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने लॉटरी में शामिल मुंबई बोर्ड के 370 घरों की कीमतों में कटौती की है। इस नई व्यवस्था से आवेदकों के करीब दो से पांच लाख रुपये की बचत हो सकती है। म्हाडा ने निजी बिल्डरों से प्राप्त 370 घरों की कीमतों में 10 से 25 फीसदी कर कटौती की है। राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि वर्तमान मुंबई लॉटरी के लिए घोषित मूल्य पर म्हाडा घरों की लागत करते हुए प्रसन्नता हुई। आइये जानते हैं कटौती किस कैटेगरी के लिए कितनी है?
लॉटरी प्रणाली से आवंटित होंगे घर
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबित, मुंबई की लॉटरी की अंतिम घोषणा कुछ ही दिनों में की जाएगी। एनबीटी ने लिखा कि अत्यल्प आय वर्ग के घरों की कीमत में 25 फीसदी, अल्प आय वर्ग के घरों में 20 फीसदी, मध्यम आय वर्ग के घरों की 15 फीसदी और उच्च आय वर्ग की श्रेणी के घरों की कीमत में 10 फीसदी की कमी की गई है। दरअसल, मुंबई के 2030 घरों में से 1327 घरों का निर्माण म्हाडा ने किया है, जबकि पिछली लॉटरी में बचे हुए 333 घर भी इस लॉटरी में शामिल हैं। आगे सभी घर आवास योजना के तहत घरों की लॉटरी प्रणाली से आवंटित किया जाएगा।
100,000 से अधिक आवेदन मिले
आपको बता दें कि म्हाडा ने 9 अगस्त को हाउसिंग ड्रा के लिए आवेदन स्वीकार किए, जिसकी समय सीमा बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई। आवेदन की अवधि बढ़ने पर 30,000 से अधिक आवेदन जमा किए गए। आवेदकों ने बयाना राशि का भुगतान भी कर दिया है। म्हाडा मुंबई लॉटरी 2023 को कुल मिलाकर 100,000 से अधिक आवेदन मिले हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, पहले सप्ताह में आवेदनों की संख्या अंतिम गणना का संकेत नहीं है, क्योंकि ज्यादातर आवेदन आमतौर पर अंतिम सप्ताह या समय सीमा से दस दिन पहले होते हैं। आवेदन के लिए अभी 15 दिन से अधिक का समय शेष है।
