क्राइम

अश्लील टीचर! छात्राओं को फोन पर दिखाता था गंदे वीडियो; फिर करता था...

महाराष्ट्र में ठाणे में छात्राओं को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बच्चियों को गंदे वीडियो दिखाकर उनके साथ दुर्व्यवहार करता था।

Image

(प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में छात्राओं से अश्लीलता करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
  • मोबाइल फोन पर लड़कियों को अश्लील वीडियो दिखाता था आरोपी
  • छात्रा ने डर से स्कूल जाने से किया मना

ठाणे: अब तक बच्चियां घरों से बाहर सुरक्षित नहीं मानी जाती थीं, लेकिन अब स्कूलों में भी उन पर बुरी नजर डालने वाले आ गए हैं। आम आदमी छोड़िए अब शिक्षकों से भी बच्चियों को खतरा हो सकता है। ताजा मामला भिवंडी से सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को अपने मोबाइल फोन पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मुजम्मिल के रूप में की गई है और उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसकी यह करतूत तब सामने आई जब एक छात्रा ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया।

सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़

शांति नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने कहा कि हाल में, सातवीं कक्षा की एक छात्रा स्कूल देर से पहुंची। चूंकि वह अकसर देरी से स्कूल आती थी, तो स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसके माता-पिता को बुलाकर पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है लेकिन उस समय नाबालिग ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया।

अश्लील वीडियो दिखाकर करता था ऐसी हरकत

उन्होंने कहा कि पीड़िता जब घर लौटी, तो उसने अपने माता-पिता को बताया कि जब से शिक्षक ने उसे अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाए हैं और उसके साथ दुर्व्यवहार किया है, तब से उसका स्कूल जाने का मन नहीं करता। उसने कहा कि उसने (शिक्षक ने) कुछ अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा किया था। यह जानने के बाद उसके माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि बाद में शिक्षक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग करना) और 351 (आपराधिक धमकी) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article