देश

पवार परिवार पर ED की गिरी गाज! चार्जशीट में विधायक रोहित का नाम; जानिए पूरा मामला?

MSCB SCAM: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (MSCB) घोटाले में हाल में दाखिल किये गये आरोपपत्र में राकांपा (एसपी) विधायक रोहित पवार को आरोपी बनाया है। एमएससीबी का धनशोधन मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की अगस्त 2019 में दर्ज की गयी प्राथमिकी पर आधारित है।

Image

राकांपा (एसपी) विधायक रोहित पवार (फोटो साभार: @RRPSpeaks)

Photo : Twitter

MSCB SCAM: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (MSCB) घोटाले में हाल में दाखिल किये गये आरोपपत्र में राकांपा (एसपी) विधायक रोहित पवार को आरोपी बनाया है। यहां एक विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया। हालांकि, इसका विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

एमएससीबी का धनशोधन मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की अगस्त 2019 में दर्ज की गयी प्राथमिकी पर आधारित है जिसमें आरोप लगाया गया है कि एमएससीबी के तत्कालीन अधिकारियों और निदेशकों ने उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना अपने रिश्तेदारों/निजी व्यक्तियों को औने-पौने दामों पर धोखाधड़ी से एसएसके (सहकारी चीनी कारखाने) बेचा था।

अहिल्यानगर जिले की कर्जत-जामखेड विधानसभा सीट से शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधायक पवार से ईडी ने इस मामले के सिलसिले में पहले दो बार पूछताछ की थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article