मुंबई

महाराष्ट्र में भी कोल्ड्रिफ सिरप पर लगा बैन; MP-राजस्थान में मासूमों की मौत के बाद लिया गया फैसला

महाराष्ट्र FDA ने कोल्ड्रिफ सिरप बैच संख्या SR 13 की बिक्री, वितरण और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जिन लोगों के पास यह सिरप है, उन्हें इसकी सूचना औषधि नियंत्रण अधिकारियों को देने का निर्देश दिया गया है।

Image

महाराष्ट्र में भी कोल्ड्रिफ सिरप बैन (सांकेतिक चित्र)

Coldrif Cough Syrup Banned in Maharashtra: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कोल्ड्रिफ सिरप के बैच संख्या SR-13 की बिक्री, वितरण और उपयोग पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि जिनके पास यह सिरप है, वे इसकी सूचना तुरंत स्थानीय औषधि नियंत्रण अधिकारियों को दें।

मध्य प्रदेश-राजस्थान की घटनाओं के बाद लिया फैसला

यह निर्णय मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद लिया गया। बताया गया है कि कोल्ड्रिफ सिरप (Phenylephrine Hydrochloride, Chlorpheniramine Maleate Syrup) के बैच SR-13 में कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ डायथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मिलावट की गई थी। यह बैच श्रीसन फार्मा, सुंगुवरचथिरम, कांचीपुरम जिला, तमिलनाडु द्वारा मई 2025 में बनाया गया था और इसकी समाप्ति तिथि अप्रैल 2027 निर्धारित थी।

FDA ने जारी किए निर्देश

महाराष्ट्र FDA ने साफ किया है कि सभी लाइसेंसधारियों और आम जनता को तुरंत इस बैच के सिरप की बिक्री, वितरण और इस्तेमाल बंद करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही किसी भी व्यक्ति या संस्था के पास यदि यह सिरप है, तो उसे देरी किए बिना स्थानीय औषधि नियंत्रण अधिकारियों को इसकी सूचना देनी होगी।

तमिलनाडु के अधिकारियों से हो रही बातचीत

FDA महाराष्ट्र के अधिकारी तमिलनाडु के DCA अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं, ताकि निर्माता श्रीसन फार्मा के उत्पाद बैच के वितरण पर निगरानी रखी जा सके। सभी ड्रग इंसपेक्टरों और सहायक आयुक्तों को निर्देश दिया गया है कि वे खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों को तुरंत सूचित करें कि यदि बाजार में उक्त उत्पाद बैच का कोई भी स्टॉक उपलब्ध हो, तो उसे फ्रीज कर दें और इस्तेमाल न करें।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'