मुंबई

किसानों के लिए खुशखबरीः यहां सरकार ने मुआवजे के लिए जारी किए 177.8 करोड़, जानिए किन्हें मिलेगी यह रकम

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 10, 2023, 11:42 PM IST

3,243 हेक्टेयर भूमि पर नुकसान का आकलन पूरा हो गया है। शेष मूल्यांकन का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बेमौसम बारिश से कम से कम 7,596 किसान प्रभावित हुए हैं।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने हुई बेमौसम की बारिश से किसानों के फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने के लिए सोमवार को 177.8 करोड़ रुपये जारी किये। मुंबई में जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इससे पहले अधिकारियों को फसलों को हुए नुकसान के संबंध में किसानों के दावों पर विचार करने और वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया था।

बयान के मुताबिक, सत्यापन के बाद राज्य सरकार ने उन जिलों के किसानों के लिए 177.8 करोड़ रुपये की राशि जारी की, जहां पर पिछले महीने बेमौसमी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ था। राज्य सरकार के मुताबिक, औरंगाबाद राजस्व डिवीजन के आयुक्त को 84.75 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई, जबकि नासिक डिवीजन को 63.09 करोड़, अमरावती को 24.57 करोड़ और पुणे को 5.37 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।

इस बीच, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमरावती में सोमवार को कहा कि पिछले दो दिनों में बेमौसम बारिश से महाराष्ट्र के पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र के पांच जिलों में 7,400 हेक्टेयर से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचा है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से अमरावती, अकोला, यवतमाल, वाशिम और बुलढाणा जिलों में फसल प्रभावित हुई है। फडणवीस ने अमरावती जिले में समीक्षा बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “7,400 हेक्टेयर से अधिक की फसलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 3,243 हेक्टेयर भूमि पर नुकसान का आकलन पूरा हो गया है। शेष मूल्यांकन का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बेमौसम बारिश से कम से कम 7,596 किसान प्रभावित हुए हैं।

फडणवीस ने कहा कि अकोला जिले में तेज हवा और बारिश के कारण एक मंदिर परिसर में टिन के शेड पर पेड़ गिरने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को राज्य सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने घायल व्यक्तियों के पूरे चिकित्सा खर्च को वहन करने का भी फैसला किया है, जिन्होंने मंदिर (जिस पर पेड़ गिर गया) में शरण ली थी।’’ रविवार रात महाराष्ट्र के अकोला जिले में तेज हवा और बारिश के कारण एक मंदिर परिसर में टिन के शेड पर पेड़ गिरने से, उसके नीचे खड़े सात लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान