मुंबई

Lalbaugcha Raja की जय हो! सामने आया पहला लुक, लाल हार और गुलाबी धोती में मनोहारी लगे बप्पा, झलक पा भावविभोर हुए भक्त

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 15, 2023, 10:48 PM IST

Lalbaugcha Raja First Look 2023: दरअसल, लालबागचा राजा (लाल बाग के राजा) को लंबे समय से गणेश चतुर्थी के दौरान मुंबई की सबसे नामी और मशहूर प्रतिमा व पंडाल सोसायटी माना जाता है। समूचे शहर के लोग वहां बप्पा की एक झलक पाने के लिए पहुंचते हैं।

Image

Lalbaugcha Raja के इस साल के प्रथम दर्शन।

Photo : Twitter

Lalbaugcha Raja First Look 2023: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इस साल लाल बाग के राजा (Lalbaugcha Raja) ने अपने प्रथम दर्शन शुक्रवार (15 सितंबर, 2023) को दिए। भीड़ से खचाखच भरे भव्य पंडाल में शाम करीब सात बजे जब उनका फर्स्ट लुक अनवील किया गया, तब भक्त प्रतिमा देखकर भावविभोर हो उठे। पूरा पंडाल "गणपति बप्पा मोरिया" के नारे से गुंजायमान था। प्रथम दर्शन के दौरान बप्पा गुलाबी रंग की धोती और लाल रंग के फूल माला से सुसज्जित नजर आए।

दरअसल, लालबागचा राजा (लाल बाग के राजा) को लंबे समय से गणेश चतुर्थी के दौरान मुंबई की सबसे नामी और मशहूर प्रतिमा व पंडाल सोसायटी माना जाता है। समूचे शहर के लोग वहां बप्पा की एक झलक पाने के लिए पहुंचते हैं। यह पंडाल इतना पॉपुलर है कि वहां आम से खास तक यानी बड़े-बड़े नेता, अफसर और सेलिब्रिटीज दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

पंडाल में बप्पा के 11 दिन तक दर्शन मिलते हैं, जिसके बाद उनकी प्रतिमा को विसर्जित कर दिया जाता है। विसर्जन से पहले पूरे शहर में प्रतिमा को यात्रा के तहत घुमाया जाता है और उस दौरान कई धर्म-समुदाय के लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस बार सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल का 90वां साल है।

गणेशोत्सव: वाहनों का टोल माफ करने का ऐलान

इस बीच, सूबे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सूबे की सरकार ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कोंकण क्षेत्र में गणेश उत्सव के लिए जाने वाले वाहनों को 16 सितंबर से एक अक्टूबर तक राजमार्ग पर टोल का भुगतान नहीं करना होगा। समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बारे में अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि टोल माफ करने का यह फैसला मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग, मुंबई-गोवा राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन आने वाली अन्य सड़कों पर लागू होगा। राज्य परिवहन की बसों को भी इस अवधि में टोल से छूट मिलेगी।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article