आगरा

आगरा मानव सुसाइड केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सास और साली गिरफ्तार; पत्नी-ससुर फरार

Manav Suicide Case: आगरा के मानव शर्मा सुसाइड केस में पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मानव की साली और सास को गिरफ्तार किया, जबकि पत्नी निकिता और ससुर अभी भी फरार हैं। पुलिस मानव की पत्नी और ससुर की तलाश में जुटी हुई है और उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।

Image

आगरा मानव सुसाइड केस में पुलिस को बड़ी सफलता

Photo : Times Now Digital

Manav Suicide Case: आगरा के मानव शर्मा सुसाइड केस में पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मानव की साली और सास को गिरफ्तार किया, जबकि पत्नी निकिता और ससुर अभी भी फरार हैं। पुलिस मानव की पत्नी और ससुर की तलाश में जुटी हुई है और उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।

आरोपियों की हो रही तलाश

पुलिस मानव की पत्नी निकिता और उसके पिता की तलाश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि मानव शर्मा ने 24 फरवरी को लाइव सुसाइड किया था। इस दौरान मानव ने पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। फिलहाल मानव की सास और साली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी थाना सदन पुलिस ने की।

सहायक पुलिस आयुक्त विनायक भोंसले ने कहा, ''मानव शर्मा आत्महत्या मामले में शर्मा की सास पूनम और रिश्तेदार नीशू को बरहन क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। अदालत ने उनकी 14 दिन की रिमांड भी मंजूर कर ली है।'' टीसीएस कंपनी के मुंबई दफ्तर में कार्यरत प्रबंधक मानव शर्मा ने 24 फरवरी को आगरा में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या करने से पहले मानव शर्मा ने एक वीडियो भी बनाया था जिसमें उसने कहा था कि वह अपनी पत्नी से पीड़ित होकर खुदकुशी कर रहा है। इस मामले में 28 फरवरी को मानव शर्मा के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा की तहरीर पर मानव की पत्नी निकिता, सास पूनम शर्मा, ससुर निपेंद्र कुमार शर्मा और रिश्तेदार नीशू और रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मानव की पत्नी निकिता, ससुर निपेंद्र और रिश्तेदार रिया अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article