Delhi Water Supply: रंगों के त्योहार होली में अब कुछ घंटों का अंतराल है। ऐसे में होली के दिन दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। होली का त्योहार और पानी की किल्लत लोगों के लिए बड़ी समस्या से कम नहीं है। जानकारी के अनुसार, होली के दिन यानी 14 मार्च को और 15 मार्च को साउथ दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। होली और बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यकता के अनुसार पानी स्टोर करने की सलाह दी है। आइए आपको बताएं कि होली के दिन साउथ दिल्ली के किन इन इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
साउथ दिल्ली के इन इलाकों में होली पर रहेगी पानी की किल्लत
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, 14 मार्च यानी होली के दिन वसंत कुंज सेक्टर सी वन और शालीमार बाग बीपीएस में पीने के पानी (पेयजल) की आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 15 मार्च को वसंत कुंज सेक्टर D-7 और 8, घिटोरनी गांव, पीतमपुरा, मुनिरका, शालीमार बाग बीपीएस, द्वारका, मटियाला, मनसा राम पार्क, ईस्ट ऑफ कैलाश, डीडीए फ्लैट, मदनगिरी और ककरोला पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि के दौरान लोगों को सलाह दी गई है कि वह आवश्यकता के अनुसार पानी स्टोर कर लें। साथ ही पानी की आपूर्ति टैंकरों द्वारा पूरी करने का भी प्रयास किया जाएगा।
इस कारण से झेलने पड़ेगी की पानी की किल्लत
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अंडरग्राउंड रिजर्वायर और पंपिंग स्टेशन की सालाना होने वाली सफाई के चलते 14 और 15 मार्च को पेयजल की आपूर्ति बाधित रहेगी। यही कारण है कि साउथ दिल्ली के लोगों को पानी की किल्लत का होली के दिन सामना करना पड़ेगा।
पानी की समस्या होने पर इस नंबर पर करें संपर्क
दिल्ली में कहीं भी पानी की समस्या होने पर निवासी इसकी शिकायत दिल्ली जल बोर्ड में कर सकते हैं। शिकायत करने के लिए उन्हें टोल फ्री नंबर 1916 या फिर व्हाट्सएप नंबर - 9650291021 पर कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
