मुंबई

Bhiwandi Fire: भिवंड़ी में गोदाम में लगी भयंकर आग, कई किमी दूर से दिख रही लपटें; काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड

भिवंडी में सावद नाका स्थित शैडो फैक्स कोरियर कंपनी के गोदाम में रविवार रात को अचानक आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा ऑनलाइन प्रोडक्ट्स का स्टॉक जलकर राख हो गया। आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Image

भिवंड़ी में गोदाम में लगी आग

Bhiwandi Godown Fire: महाराष्ट्र के भिवंडी में रविवार रात को एक गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास के एक बड़े गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भंयकर थी कि उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया और टैंकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। नीमत की बात है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ऑनलाइन प्रोडक्ट्स का स्टॉक जला

आग की यह घटना भिवंडी तालुका के सावद नाका के जानवळ गांव में हुई। जहां शैडो फैक्स कोरियर कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई।गोदाम में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन प्रोडक्ट्स का स्टॉक रखा गया था, जो आग में जलकर राख हो गया। इस घटना में करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि आग लगने की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है।

घटना के समय बंद था गोदाम

रविवार को आग की घटना के दौरान गोदाम बंद था। जिस कारण किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आसमान में आग का धुआं दूर से उठता नजर आ रहा है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग के कारणों का पता करने के लिए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article