बिजनेस

चांदी का भाव आज का 15 जुलाई 2026: लुढ़की कीमत, जानें पटना से लेकर मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 15 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 15 July 2026 : पश्चिम एशिया में जंग के माहौल के बीच चांदी के दामों (silver rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज कीमतों में फिर गिरावट शुरू हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 0.63% लुढ़ककर यानी 1409 रुपये गिरावट के साथ 2,21,780 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,23,189 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी घटकर 58.71 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट हुई। यहां चांदी की कीमत 100 रुपये टूटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,22,230 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 2,19,975 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,20,391 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,19,711 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 15 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी की शुद्धता1 किलो1 औंस1 तोला
999 फाइन चांदी₹222,230₹6,300₹2,592
925 स्टर्लिंग चांदी₹205,563₹5,828₹2,398
900 कॉइन चांदी₹200,007₹5,670₹2,333
800 जर्मन चांदी₹177,784₹5,040₹2,074

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,400₹24,000₹2,40,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,400₹24,000₹2,40,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

सोने के मुकाबले चांदी में और भी तेज गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी 8,900 रुपये प्रति किलो टूट गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि इसकी कीमत 8,900 रुपये लुढ़ककर 2,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। इससे पहले सोमवार को चांदी 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 58.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,20,664 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2,946 रुपये यानी 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,20,664 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 58.15 डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article