Lock UPP 2 Shilpa Shinde Remark Against Shivangi Joshi: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम दिन पर दिन और दिलचस्प होती जा रही है। कंटेस्टेंट्स गेम में एक-दूजे को पछाड़ने में तो लगे ही हुए हैं, साथ ही मौका मिलते ही कीचड़ उछालने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में रहते हुए शिल्पा शिंदे अपने बयानों के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। एंट्री के बाद ही शिल्पा शिंदे की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी से बहस हो गई थी। वहीं बीते दिन शिल्पा शिंदे ने एक बार फिर से शिवांगी जोशी पर कीचड़ उछालने की कोशिश की। उन्होंने शिवांगी जोशी को लेकर कहा कि ये जिस शो में गई है, वहां लड़के के साथ इसका अफेयर रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मजाक-मजाक में' कर डाली 60 हजार की शॉपलिफ्टिंग! Lock Upp 2 में योगेश रावत के कबूलनामे से मचा हंगामा
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के बीते दिन आए एपिसोड में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde), श्रेया कालरा से शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने श्रेया कालरा से कहा कि शिवांगी जोशी मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है। वहीं श्रेया ने भी जवाब दिया कि आप जिस हिसाब से हो, वो वैसे दोस्त नहीं बनाती है। वहीं शिल्पा शिंदे ने कहा, "हां हम बहुत खराब हैं, वो बहुत अच्छी है। मैं भी सामने न खड़ा करूं उसे। ठीक करके जाऊंगी उसे यहां से। बकवास। इतने शोज किये अभी तक, जिस शो में वो गई है वहां उस लड़के के साथ अफेयर रहा है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: राम कपूर ने खोली श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे की पोल पट्टी, गेम प्लान से उठाया पर्दा

Lock UPP 2: Shilpa Shinde ने शिवांगी जोशी पर कसा तंज
शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के साथ-साथ कुशाल टंडन पर भी कमेंट किया। शिल्पा शिंदे ने कहा, "कुशाल टंडन कितना बड़ा है उम्र में इससे। उसके साथ भी तो अफेयर रहा था इसका।" उनकी बातें सुनकर श्रेया कालरा ने उन्हें मना किया कि ये सब मत बोलो, हमें क्या करना है। लेकिन शिल्पा शिंदे ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, "अरे बाबा, फिर ये लोग एक्टिंग करते हैं। हम क्या इतने गए गुजरे हैं? मतलब शारीरिक चीजों के बारे में बात हो गई तो तौबा-तौबा।" बता दें कि शिवांगी जोशी पर किये गए अपने कमेंट के लिए शिल्पा शिंदे खूब ट्रोल हो रही हैं।
