मुंबई

Mumbai होर्डिंग हादसे में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब तक 17 लोगों ने गंवाई जान

Ghatkopar Hoarding collapsed : मुंबई के घाटकोपर इलाके में 13 मई को होर्डिंग गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है।

Image

घाटकोपर होर्डिंग एक्सीडेंट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ghatkopar Hoarding collapsed : मुंबई शहर के घाटकोपर इलाके में 13 मई को होर्डिंग गिरने की घटना ने दिल दहला दिया था। इस हादसे में लगातार मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। अबतक कुल 17 लोगों ने अपनी जान गवांई हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि होर्डिंग गिरने की घटना में घायल हुए राजू सोनावणे (52) की 19 मई को केईएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

75 लोग घायल हुए

इससे पहले होर्डिंग गिरने की इस घटना में अधिकारियों ने 'वायु यातायात नियंत्रक’ (एटीसी) के एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक और उनकी पत्नी समेत 16 लोगों को मृत घोषित कर दिया था। होर्डिंग गिरने की घटना में 75 लोग घायल भी हुए थे। अधिकारी ने बताया कि घटना के एक दिन बाद घायलों को इलाज के लिए केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घाटकोपर के छेड़ा नगर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर विशाल आकार का होर्डिंग लगाने वाली विज्ञापन कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे को बाद में राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया, जिसे एक अदालत ने 26 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article