मुंबई

BJP Second List: मुंबई की दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा, पीयूष गोयल और मिहिर कोटेचा को मिला टिकट

भाजपा ने मुंबई की दो लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा ने मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को टिकट दिया है। वहीं, मुंबई उत्तर पूर्व से मिहिर कोटेचा को टिकट मिला है।

Image

पीयूष गोयल और मिहिर कोटेचा।

Photo : Twitter

BJP Candidates Second List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। वहीं, भाजपा ने मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

मुंबई की दो सीटों पर मौजूदा सांसदों का टिकट कटा

भाजपा ने मुंबई उत्तर से मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी का टिकट काट दिया है और गोपाल शेट्टी की जगह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उम्मीदवार बनाई है। इसके अलावा मुंबई उत्तर पूर्व से मौजूदा सांसद मनोज कोटक का पत्ता कट गया है। इस सीट से भाजपा ने मिहिर कोटेचा को टिकट दिया है।

mumbai lok sabha seats

भाजपा उम्मीदवार सूची।

मुंबई में आते हैं ये छह लोकसभा सीट

बता दें कि मुंबई में छह लोकसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य शामिल हैं। इनमें से भाजपा ने फिलहाल दो सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। बाकी चार सीटों पर अभी घोषणा नहीं हुई है।

नागपुर से एक बार फिर नितिन गडकरी

वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही बीड से पंकजा मुंडे को टिकट मिला है। बता दें कि महाराष्ट्र की 20 सीटों पर भाजपा ने अभी तक पांच महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article